Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 May, 2022 08:10 PM
भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ होने के बाद राकेश टिकैत वाले गुट से भारतीय किसान यूनियन के कई नेता अलग हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले नया संगठन काम करेगा। इस पर राकेश टिकैत का बयान भी सामने आया है।
लखनऊ/ नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ होने के बाद राकेश टिकैत वाले गुट से भारतीय किसान यूनियन के कई नेता अलग हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले नया संगठन काम करेगा। इस पर राकेश टिकैत का बयान भी सामने आया है।
टिकैत का कहना है कि सब सरकार के इशारे पर हुआ है। सरकार ने नोटिस से डरा दिया है। उन्होंने कहा, इन सब के पीछे सरकार है और उसी ने सब कुछ करवाया है। टिकैत ने कहा जिस तरीके से 26, 27 और 28 जनवरी 2021 को लोगों ने सरेंडर किया था, उसी तरीके से आज 15 मई को भी चंद लोगों ने सरकार के सामने सरेंडर कर दिया है।
राकेश टिकैत ने कहा कि हल्की-फुल्की नाराजगी लोगों को रहती है, लेकिन यह सब चीजें एक संगठन में लगी रहती हैं। अब जिलों में जो संगठन है वहां से अगर कोई जाना चाहे तो चला जाए। हम फिर से संगठन को मजबूत कर लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा।