मुजफ्फरनगर में फिजियोथेरेपिस्ट का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला

Edited By PTI News Agency,Updated: 27 Nov, 2021 09:54 AM

pti uttar pradesh story

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 26 नवंबर (भाषा) शहर के सिविल लाइंस में एक फिजियोथेरेपिस्ट का शव शुक्रवार को अपने ससुराल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 26 नवंबर (भाषा) शहर के सिविल लाइंस में एक फिजियोथेरेपिस्ट का शव शुक्रवार को अपने ससुराल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान डॉक्टर शिल्पी अग्रवाल के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर के पति रूमित अग्रवाल का आरोप है कि उनकी पत्नी ने आत्महत्या की है।

उन्होंने कहा, वहीं मृतका के पिता का आरोप है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है और उनकी बेटी को ससुराल वाले परेशान और प्रताड़ित कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डॉक्टर शिल्पी अग्रवाल का विवाह रूमित के साथ 16 साल पहले हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!