घरेलू सहायिका ने 12वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Edited By PTI News Agency,Updated: 17 Sep, 2021 10:40 AM

pti uttar pradesh story

नोएडा, 16 सितंबर (भाषा) थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 128 स्थित एक सोसाइटी में काम करने वाली 18 वर्षीय घरेलू सहायिका ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में...

नोएडा, 16 सितंबर (भाषा) थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 128 स्थित एक सोसाइटी में काम करने वाली 18 वर्षीय घरेलू सहायिका ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना एक्सप्रेस-वे के थानाध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 128 स्थित जेपी विश टाउन सोसायटी में रहने वाले एक उद्यमी के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली कुमारी मुस्कान (18 वर्ष) ने बुधवार की शाम को 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घटना की जांच की तो पता चला कि किशोरी एक युवक से प्रेम करती थी। पुलिस को शक है कि प्रेम संबंध में तनाव की वजह से उसने आत्महत्या की।
थाना प्रभारी ने कहा कि अगर इस मामले में मृतका के परिजन किसी के खिलाफ कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!