CM योगी चाहें तो बसों पर BJP के झंडे-पोस्टर लगा लें लेकिन जाने की अनुमति दें: प्रियंका

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 May, 2020 05:23 PM

priyanka gandhi said put up your flag posters but rise above politics

1000 बसों के मामले पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। इस पर बुधवार दोपहर को प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडयो संदेश ट्वीट किया। प्रियंका ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर बसों को चलने दिया जाए। हमारी बसें 4 बजे तक खड़ी हैं, योगी सरकार...

लखनऊः 1000 बसों के मामले पर उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। इस पर बुधवार दोपहर को प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडयो संदेश ट्वीट किया। प्रियंका ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर बसों को चलने दिया जाए। हमारी बसें 4 बजे तक खड़ी हैं, योगी सरकार इसका इस्तेमाल कर सकती है। भाजपा चाहे तो बसों पर अपने झंडे और पोस्टर भी लगा दे। यह कहना चाहें कि, ये बसें उनकी हैं तो भी करें, लेकिन इन बसों का मजदूरों के हितों में इस्तेमाल होना चाहिए।

प्रियंका ने दावा किया है कि, उन्होंने लॉकडाउन के बाद से यूपी के 67 लाख लोगों की मदद की है। इनमें सात लाख लोग यूपी के बाहर फंसे थे। उन्होंने कहा कि हम सबको अब अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी। ये भारत के वो लोग हैं जो भारत की रीढ़ हैं। जिनके खून और पसीने से ये देश चलता है। अपने राजनीतिक स्वार्थ से परहेज कर हर किसी को सकारात्मक भाव से सेवाभाव से लोगों की मदद में शामिल होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज चार बजे बॉर्डर पर खड़े इन बसों को 24 घंटे हो जाएंगे। अगर आपको इस्तेमाल करनी है तो इस्तेमाल करिए, हमें अनुमति दीजिए। अगर आपको भाजपा के झंडे और स्टीकर लगाने हैं, बेशक लगाइए। अगर आपको कहना है कि आपने उपलब्ध करवाई है तो वो भी कहिए। लेकिन इन बसों को चलने दीजिए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!