Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Aug, 2019 01:21 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कश्मीर में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ''जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने का आधार क्या है? क्या...
लखनऊः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कश्मीर में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने का आधार क्या है? क्या मीडिया से बात करना कोई अपराध है? हमारे नेताओं की तरह ही पूर्व मुख्यमंत्रियों (उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती) को गिरफ्तार किए 15 दिन बीच चुके हैं जो भारत के संविधान का सम्मान करते हैं।'
aप्रियंका गांधी ने इसके अगले ट्वीट में कहा, 'यहां तक कि उनके परिवारों को भी उनके साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं दी गई है। क्या मोदी-शाह सरकार का अब भी मानना है कि भारत में लोकतंत्र है?'