यूपी में अपराधी बेखौफ: पुजारी की गला  रेतकर हत्या, घंटा सहित अन्य सामान मंदिर से गायब

Edited By Ramkesh,Updated: 24 May, 2022 12:16 PM

priest slit by throat bell and other items missing from temple

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां पर एक पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश मंदिर में चोरी करने की नीयत से आए जिसका पुजारी ने विरोध किया। गुस्साए बदमाशों ने...

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां पर एक पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश मंदिर में चोरी करने की नीयत से आए जिसका पुजारी ने विरोध किया। गुस्साए बदमाशों ने पुजारी की गला रेत कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी उस समय हुई जब सुबह भक्त मंदिर में पूजा करने के लिए सुबह पहुंचे। भक्त ने मामले की जान 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बता दें कि मामला बाराबंकी जिले के  कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर मजरे दरांवा गांव की है। यहां पुजारी बालक राम यादव (62) गांव के बाहर स्थित ब्रह्म देव आश्रम में लंबे समय से रहकर पूजा पाठ करते थे। सोमवार की रात उनके सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह गांव का ही एक भक्त ने धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करने पहुंचा तो पुजारी को मृत पड़ा देखा। इसकी सूचना उसने डायल 112 पर दी।

पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बड्डूपुर शिखा सिंह, थानाध्यक्ष देवा अजय सिंह और प्रभारी निरीक्षक कुर्सी रामचंद्र सरोज मौके पर पहुंचे। जांच करने पर सामने आया कि मंदिर से एक घंटा गायब था। पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए कई टीमों को लगा दिया गया है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!