PHOTOS: डेनमार्क के राजकुमार ने प्रिंसेस के साथ किया ताज का दीदार, शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी सुन हुए भाव विभोर

Edited By Mamta Yadav,Updated: 27 Feb, 2023 01:26 AM

photos the prince of denmark visited the taj with the princess

डेनमार्क के युवराज प्रिंस फेडरिक आंद्रे और उनकी पत्नी प्रिंसेज मेरी एलिजाबेथ ने रविवार को ताजमहल और आगरा के किले का दीदार किया। डेनमार्क के शाही जोड़े का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।

आगरा: डेनमार्क के युवराज प्रिंस फेडरिक आंद्रे और उनकी पत्नी प्रिंसेज मेरी एलिजाबेथ ने रविवार को ताजमहल और आगरा के किले का दीदार किया। डेनमार्क के शाही जोड़े का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें- हिंदू जाग चुका है, आने वाले समय में विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगाः साध्वी प्राची

PunjabKesari
बता दें कि डेनमार्क के प्रिंस फेडरिक आंद्रे और प्रिंसेज मेरी एलिजाबेथ रविवार पूर्वाह्न 10 बजकर 40 मिनट पर विशेष विमान से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे। यहां आगरा के जिलाधिकारी नवनीत चहल ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें- सोनिया गांधी के सन्यास लेने के संकेत के बाद रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी के लड़ने की अटकलें तेज

PunjabKesari
शाही दंपत्ति हवाई अड्डे से कार के जरिये ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल ओबराय अमर विलास पहुंचे और 10 मिनट होटल में बिताने के बाद खुली बैटरी कार से ताजमहल का दीदार करने पूर्वी गेट पहुंचे। उनके स्वागत में मार्ग पर जगह-जगह ब्रज के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। दंपत्ति ने ताज का दीदार किया और ताजमहल के सामने लगी बेंच पर बैठकर तस्वीर खिंचवाई।

गाइPunjabKesariड नितिन सिंह ने बताया की ‘‘शाही जोड़े को शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी सुनने में काफी आनंद आया और उन्होंने दोबारा ताजमहल आने की बात कही है।’’ भारत सरकार ने शाही जोड़े को होटल में दोपहर का शाही भोज दिया। इसके बाद वो आगरा किला देखने पहुंचे। किला देखने के बाद शाही जोड़ा विमान से वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गया। शाही जोड़े के आगमन के दौरान सड़क को आम लोगों के लिए बंद किया गया था। जबतक शाही जोड़ा ताजमहल परिसर में रहा आम पर्यटकों के लिए पूर्वी गेट को बंद रखा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!