16 hours ago
18 hours ago
1 day ago
2 days ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
PHOTOS: शिवलिंग, नंदी महाराज, 300 साल पुराना शंख...सहारनपुर में कुएं की खुदाई में मिलीं प्राचीन चीजें
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Feb, 2024 02:19 PM
सहारनपुर के मंडी समिति रोड स्थित गोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कुएं की खुदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग के अलावा कई मूर्तियां खंडित अवस्था...
सहारनपुर: सहारनपुर के मंडी समिति रोड स्थित गोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कुएं की खुदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग के अलावा कई मूर्तियां खंडित अवस्था में मिली। नंदी महाराज, मां पार्वती, हनुमान जी और कार्तिकेय की प्रतिमाएं मिली हैं। कुएं से करीब 300 साल पुराना एक शंख भी मिला है, जो काफी वजनी है। यह शंख अब भी बज रहा है। इस कुएं को और खोदने की तैयारी है। संभावना है कि कूएं के अंदर से और भी प्राचीन मूर्तियां मिल सकती हैं। दरअसल, बीते दिन मंदिर की साफ-सफाई चल रही थी। इसी कड़ी में प्राचीन कुएं की भी सफाई की जा रही थी। तभी उसमें से कुछ खंडित मूर्तियां दिखाई दीं, जो काफी पुरानी लग रही थीं। ऐसे में सफाई करने वाले लोगों ने कुएं की खुदाई की तो उन्हें और मूर्तियां व शिलालेख दिखाई दिए। इस दौरान करीब 300 साल पुराना एक शंख भी मिला। यह शंख काफी भारी है और अभी भी अच्छे से बज रहा है। क्या कहते हैं मंदिर के महामंत्री? इस बारे में सिद्ध पीठ गोटेश्वर महादेव मंदिर के महामंत्री और अध्यक्ष ने बताया कि इस मंदिर को चारों तरफ से बंद करके आसपास के लोगों ने कब्जा कर रखा था। 2020 में जिलाधिकारी द्वारा इसका कब्जा हटाकर, रास्ता बनवाया गया और यहां के कुछ व्यापारियों के हाथ में इसे सौंप दिया गया ताकि पूजा अर्चना शुरू कर सकें। मंदिर के बाहर मराठा कालीन में बने हुए कुएं को देखकर हमारे संगठन की टीम ने यह सोचा कि इसमें पानी जरूर होगा। इसलिए इसकी खुदाई करवाई। जब कुएं की खुदाई करवानी शुरू करी तो इसके अंदर से धीरे-धीरे प्राचीन काल की मूर्तियां निकलनी शुरू हुईं। उन्होंने बताया कि हो सकता है इसे खोदने के बाद इसमें एक दरवाजा भी निकल कर आए जो कि अंडरग्राउंड मंदिर जाने का रास्ता हो। क्योंकि मराठा काल में चोरी और डाकुओं से बचने के लिए पुजारी ने यहां पर एक गुप्त स्थान बना रखा था। फिलहाल, एप्लीकेशन देकर जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है. उनके द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को भेज कर जांच के लिए कहा गया है। अभी के लिए कुएं की खुदाई रोकने का निर्देश दिया गया है। अब इस कुएं की खुदाई प्रशासन द्वारा टीम बुलाकर कराई जाएगी।
Love Marriage... रंजिश और फिर कत्ल! 4 साल बाद ऐसा क्या हुआ? बेटियों के साथ मिलकर दामाद को उतारा मौत...
जिसका 11 साल पहले कर दिया था श्राद्ध, वो मां सरहद पर जिंदा मिली, गांव में DJ बजाकर हुआ स्वागत
पुराना प्यार लौटा तो नए को रास्ते से हटाया, 5 महीने बाद खुला राज; सलाखों के पीछे पहुंचे कातिल...
महाराज जी! मेरे पति की कामेच्छा बहुत अधिक है, मैं परेशान... ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए?...
68 की उम्र में मिला इंसाफ: Noida में 10 साल बाद हटा रे/प का कलंक, संपत्ति विवाद के चलते रची गई थी...
फिल्म इंडस्ट्री को फिर बड़ा झटका! फेमस एक्टर का हुआ निधन, महज 27 साल की छोटी उम्र में छोड़ी दुनिया,...
वर्ल्ड कप जीतने के बाद Ishaan Kishan ने गर्लफ्रेंड संग किया रोमांस! मैदान पर Liplock करते फोटो...
फरसा वाले बाबा की मौत या खूनी साजिश? 23 जवान जख्मी और 20 दंगाई सलाखों के पीछे, क्या था वो खौफनाक सच?
युवक ने खुद के साथ किया गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में डाली 1L की प्लास्टिक बोतल, दर्द से तड़पा...
नीले ड्रम का खौफ: पत्नी की धमकी से कांपा पति, खुद प्रेमी के साथ विदा कर बोला- 'अब तुम दोनों साथ...
USD $
25/03/2026 05:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। दोस्तों के साथ घूमने या मनोरंजन का प्लान बन सकता...
वृष राशि वालों आज का दिन सामान्य रह सकता है। व्यापार से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल...
मिथुन राशि वालों आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं और अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि वालों आज का दिन सुखद रहेगा। कहीं घूमने या पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। युवा वर्ग अतिरिक्त काम करने का विचार बना सकता है। प्रेम संबंधों में...
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। व्यापार में...
धनु राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार...
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
मीन राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes