गुरु पूर्णिमा पर CM योगी ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा, शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक कर लिया महादेव का आशीर्वाद

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Jul, 2024 11:39 AM

on guru purnima cm yogi worshiped guru gorakhnath

Guru Purnima: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव...

Guru Purnima: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से सभी के लिए सुख-शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की। इसके बाद सीएम योगी ने मंदिर में भ्रमण किया और बच्चों से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया। भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने एक बच्चे को अपनी गोद में उठाया।

 


सीएम योगी ने दी गुरु पूर्णिमा की बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज  गुरु पूर्णिमा पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ''प्रदेश वासियों को 'गुरु पूर्णिमा' के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरु कृपा शिष्य की सभी प्रकार के विघ्नों से रक्षा करती है। शरणागत शिष्य के दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों को दूर कर उसे सद्गति प्रदान करती है। सभी गुरुजनों का सादर अभिनंदन एवं उन्हें नमन!''

 


सीएम योगी ने की पूजा
सीएम योगी ने गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महायोगी गुरु गोरखनाथ की विधि विधान से पूजा की। इसके बाद उन्होंने श्री योगिराज गंभीरनाथ, युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं अपने पूज्य गुरु राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।

 


योगी ने किया रुद्राभिषेक
सीएम योगी ने आज पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शक्तिपीठ में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से सभी के लिए सुख-शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि हेतु प्रार्थना की।

यह भी पढ़ेंः उपचुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिए जरूरी दिशा निर्देश
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव होने वाले है, इसी को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे है। इसी बीच लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी भी उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। सपा उपचुनाव में भी लोकसभा वाली रणनीति बनाएगी। इसी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा- निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव सिर पर हैं, इनमें पीडीए को सामने रख जनता के बीच जाकर फिर सपा को विजयी बनाना है।
 

​​​​​​​

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!