उपचुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिए जरूरी दिशा निर्देश

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Jul, 2024 10:31 AM

akhilesh yadav made a strategy

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव होने वाले है, इसी को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे है। इसी बीच लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी भी उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। सपा उपचुनाव में भी लोकसभा वाली रणनीति...

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव होने वाले है, इसी को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे है। इसी बीच लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाली समाजवादी पार्टी भी उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। सपा उपचुनाव में भी लोकसभा वाली रणनीति बनाएगी। इसी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा- निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव सिर पर हैं, इनमें पीडीए को सामने रख जनता के बीच जाकर फिर सपा को विजयी बनाना है।

अखिलेश यादव ने दिए ये दिशा निर्देश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि ''उपचुनाव सिर पर हैं, इनमें पीडीए को सामने रख जनता के बीच जाकर फिर सपा को विजयी बनाना है। इसके साथ ही 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। इन सभी चुनावों में युवाओं की निर्णायक और महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उच्च शिक्षितों के लिए भी नौकरी नहीं रह गई है और वे डिलीवरी मैन बनकर रह गए हैं।''

अखिलेश ने दिया नौजवान जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल यानी शनिवार को राज्य मुख्यालय में समाजवादी युवा संगठनों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव और लोकसभा चुनाव 2027 को जीतने के लिए अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए है। उन्होंने युवा संगठनों से नौजवान जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। अखिलेश ने सपा का सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय होने का भी निर्देश दिया। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण के साथ शिक्षकों के सम्मान पर जोर दिया। आबादी के अनुपात में आरक्षण के लिए जातीय जनगणना जरूरी है। भाजपा सरकार में अग्निवीर भर्ती हो, पुलिस भर्ती हो या नीट परीक्षा, इनके पेपरलीक करके पीडीए को आरक्षण से वंचित करने की साजिश है। सपा और पीडीए होने वाले उपचुनाव और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनहित के मुद्दे लेकर जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!