UP: वृंदावन पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,  बांके बिहारी मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Edited By Mamta Yadav,Updated: 04 Mar, 2025 12:54 AM

om birla reached vrindavan offered prayers at banke bihari temple

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने संतों और स्थानीय भक्तों से बातचीत की और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को समझा। शरद गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया।

Mathura News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने संतों और स्थानीय भक्तों से बातचीत की और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को समझा। शरद गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया।
PunjabKesari
बता दें कि बिरला सपरिवार सोमवार की सुबह मथुरा पहुंचे। उन्होंने वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने उन्हें ठाकुर जी के अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किये। उसके बाद उनका काफिला वृंदावन केशी घाट पहुंचा, जहां उन्होंने पत्नी के साथ यमुना मैया की आरती की। यमुना पूजन के बाद उन्होंने रुक्मणी विहार स्थित एक आश्रम में भी समय बिताया। उनकी पत्नी अनीता बिरला सात दिनों तक ब्रज चौरासी कोस की यात्रा करेंगी।

लोकसभा अध्यक्ष ने श्री बांके बिहारी से सर्वकल्याण की प्रार्थना की। बिरला श्रीनाथ जी के दर्शन करेंगे और उसके बाद मंगलवार को दिल्ली लौटेंगे। लोकसभा अध्यक्ष के आगमन पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और उनके साथ कई स्थानीय अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!