नहीं आया रहम... शराब के नशे में धुत सौतेले पिता ने की 2 साल की बेटी की हत्या

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Nov, 2023 11:13 AM

no mercy came  drunk stepfather killed 2 year old daughter

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी दो सौतेली बेटियों और पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बता...

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी दो सौतेली बेटियों और पत्नी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सौतेले पिता की पिटाई से दो साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें... 'अब्बास अंसारी हमारे विधायक हैं, लोकसभा चुनाव में हमें जितवाने का काम करेंगे', OP राजभर के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
 

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हयात नगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन कस्बा स्थित नवादा मोहल्ला निवासी मुन्ना की पांच महीने पहले शाइस्ता बेगम नामक महिला से शादी हुई थी। शाइस्ता की उसके पूर्व पति से दो बेटियां-मन्नत (दो साल) और मंतशा (साढ़े तीन साल) थीं। गुनावत के अनुसार, मुन्ना ने बृहस्पतिवार रात नशे की हालत में शाइस्ता और दोनों बच्चियों को बुरी तरह से पीटा, जिससे मन्नत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन वर्षीय बालिका गंभीर हालत में पड़ी मिली।

ये भी पढ़ें...  Ayodhya Diwali 2023: 24 लाख दीयों से जगमगाएगी राम नगरी अयोध्या, देखें कितनी भव्य हैं दीपोत्सव की तैयारियां
 

उन्होंने बताया कि पिटाई से शाइस्ता और मंतशा बुरी तरह से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए मुरादाबाद भेजा गया है। गुणावत ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम लिए भेजने के साथ ही आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले सरायतरीन निवासी एक युवक से हुई थी। उसके साथ रहते ही दोनों बेटियों का जन्म हुआ। छह महीने पहले पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद दूसरी शादी की। 
 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!