महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बयान पर बिहार के CM नीतीश की हो रही चौतरफा किरकिरी, UP में महिलाओं ने फूंका पुतला

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Nov, 2023 10:18 AM

mahila morcha burnt the effigy of bihar cm nitish kumar

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात महिला मोर्चा ने महिलाओं के प्रति दिए गए आपत्तिजनक बयान पर बरौर मंडल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूका गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा नीतीश कुमार इस...

कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात महिला मोर्चा ने महिलाओं के प्रति दिए गए आपत्तिजनक बयान पर बरौर मंडल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा नीतीश कुमार इस प्रकार के बयान देकर देश की महिलाओं को शर्मसार किया है। हमारे देश में जहां नारी की पूजा होती है, उन्हें माता मानकर पूजा जाता है। ऐसे देश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किस प्रकार के आपत्तिजनक बयान देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है।
PunjabKesari
इस कृत्य के लिए उनको कभी माफ नहीं किया जा सकता है। महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका सचान ने बयान की निंदा की और कहा ऐसे गंदी मानसिकता वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा व्यक्ति भारत जैसे महिलाओं का सम्मान वाले देश में रहने के काबिल नहीं है। इस दौरान किरण अवस्थी प्रतिभा सचान  राधा सविता रंजन गौतम रीता साहू पिंकी रुचि मिश्रा नीतू आदि मौजूद रही।

नीतीश कुमार ने क्या कहा था?
दरअसल नीतीश कुमार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोल रहे थे और इसी दौरान महिलाओं को लेकर उन्होंने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसे समझाने के लिए सीएम नीतीश ने कहा कि लड़की पढ़ लेगी, तो जब शादी होगा. तब पुरुष रोज रात में करता है ना। उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है। लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको भीतर मत ..., उसको .... कर दो। इसी में संख्या घट रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!