फिल्ममेकिंग की दुनिया में नीलेश मिसरा की एंट्री, रिलीज की पहली फिल्म ‘कूद’, जानें किन मायनों में है अलग?

Edited By Purnima Singh,Updated: 04 Apr, 2026 05:40 PM

nilesh misra ventures into film production

रेडियो पर हिंदी में कहानी सुनाने की कला को पुनर्जीवित करने के लिए मशहूर नीलेश मिश्रा ने फिल्म निर्माण में कदम रखते हुए अपनी पहली लघु फिल्म 'कूद' रिलीज की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह फिल्म गीतकार नीलेश मिश्रा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 'स्लो...

लखनऊ : रेडियो पर हिंदी में कहानी सुनाने की कला को पुनर्जीवित करने के लिए मशहूर नीलेश मिश्रा ने फिल्म निर्माण में कदम रखते हुए अपनी पहली लघु फिल्म 'कूद' रिलीज की है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह फिल्म गीतकार नीलेश मिश्रा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 'स्लो मोशन पिक्चर्स' के तहत रिलीज की गई है। 

इस मंच का उद्देश्य भारत के छोटे शहरों और गांवों की सरल, संवेदनशील और मानवीय कहानियों को सिनेमाई अंदाज में पेश करना है। फिल्म 'कूद' दो अजनबियों की कहानी है, जो एक ही दिन और समय पर अपनी जिंदगी समाप्त करने के इरादे से एक ही पुल पर पहुंचते हैं। लगभग 50 मिनट लंबी इस फिल्म में दो गीत शामिल हैं। 

मिश्रा ने इस फिल्म के साथ एक नया प्रारूप पेश किया है, जिसे उन्होंने 'कम्यूट फिल्म' नाम दिया है। इस तरह की फिल्में मेट्रो, बस या टैक्सी में दैनिक यात्रा के दौरान पूरी देखी जा सकती हैं। नीलेश मिश्रा 'बिग एफएम' पर 'यादों का इडियट बॉक्स' और 'कहानी एक्सप्रेस' जैसे शो के जरिए रेडियो पर हिंदी कहानी सुनाने की कला को पुनर्जीवित करने के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल के महीनों में वह स्वतंत्र गायक-गीतकार के रूप में उभरे हैं। 

यह भी पढ़ें : UP में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की हत्या, बेटे-बहू ने सिर पर रॉड मारकर उतारा मौत के घाट, चौंका देगी अधिवक्ता की मौत की वजह 

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक गांव में कथित तौर पर घरेलू विवाद में एक अधिवक्ता की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सवेरा मल छपरा गांव निवासी प्रसिद्ध नारायण दीक्षित (53) का शुक्रवार देर रात करीब आठ बजे घर में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया ..... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!