Edited By Ramkesh,Updated: 19 Feb, 2025 08:26 PM

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गई है। दरअसल, सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी के नाम पर मुहर लगा दी गई है। रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेत कई चेहरे सीएम के रेस में हैं।
Rekha Gupta BJP Delhi: दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गई है। दरअसल, सीएम पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी के नाम पर मुहर लगा दी है। रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा समेत कई चेहरे सीएम के रेस में हैं। लेकिन पार्टी ने रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगा दी है। बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं। दिल्ली में बीजेपी सरकार की कमान अब महिला के हाथ में होगी। बीजेपी विधायक दल ने रेखा गुप्ता को अपना नेता चुना है। ऐसे में अब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। 27 साल बाद सत्ता में आने वाली बीजेपी ने इस बार महिला चेहरे पर भरोसा जताया है।
आप को बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस समारोह के राष्ट्रीय राजधानी के मध्य स्थित विशाल मैदान में दोपहर करीब 12 बजे आयोजित किये जाने की उम्मीद है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘25,000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां कड़ी निगरानी रखेंगी।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘मजबूत' सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा योजना के अनुसार, रामलीला मैदान और उसके आसपास अर्धसैनिक बलों के साथ 5,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।