अवैध संबंधों के शक में व्यक्ति बना हैवान, कुल्हाड़ी से काटकर पड़ोसी की कर दी हत्या

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Jul, 2021 05:41 PM

murdered by ax on suspicion of illicit relations

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में शनिवार को एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई।  पुलिस उप अधीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि भंडरा गांव में अनुसूचित बिरादरी के किशोरी अहिरवार को अपनी पत्नी के...

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक में शनिवार को एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई।  पुलिस उप अधीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि भंडरा गांव में अनुसूचित बिरादरी के किशोरी अहिरवार को अपनी पत्नी के पड़ोसी लक्ष्मण के साथ अवैध संबंध होने का शक था। दोनों के बीच इस बात को लेकर पूर्व में कई बार कहासुनी भी हुई थी। आज सुबह लक्ष्मण अपने घर के दरवाजे पर बैठा था कि किशोरी गाली गलौज करते हुए वहां पहुंच गया और अपने साथ लिए कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए उसे मौत की नीद सुला दिया। आरोपी व्यक्ति थाने पहुंच कर आपने आप को समर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्या अभियुक्त किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी ने घटना की वजह अवैध संबंध बताए है। उसके मुताबिक लक्ष्मण ने उसकी पत्नी को अपने वश में कर लिया था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!