UP में एक और BJP नेता का मर्डर! आरोपियों ने माथे से सटाकर मारी गोली, आतिशबाजी के शोर में दब गई आवाज, चारपाई के नीचे था खून ही खून

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Nov, 2025 05:43 PM

murder of bjp leader

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर शुक्रवार देर रात भाजपा अनुसूचित मोर्चा अंबेहटा के मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई ....

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर शुक्रवार देर रात भाजपा अनुसूचित मोर्चा अंबेहटा के मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उनके माथे से सटाकर मारी गई। उनका शव घर में खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। इस वारदात के बाद इलााके में हड़कंप मच गया। आरोपी इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

माथे पर था गोली का निशान 
जानकारी के मुताबिक, जनपद के अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गांव की ये घटना है। भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) रोज की तरह ही अपने घर में सोए हुए थे। सुबह जब उनकी पुत्रवधू ने देखा तो उनका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। पुत्रवधू शव देखकर चीखने चिल्लाने लगी। जानकारी होने पर परिवार के दूसरे लोग भी पहुंचे। उन्होंने देखा धर्म सिंह के माथे पर गोली का निशान था। आशंका है कि हत्यारा उन्हें गोली मारने के बाद चादर ओढ़ाकर फरार हो गया। वहीं परिजनों ने किसी के साथ भी रंजिश से इन्कार किया है। 

पुलिस जांच में जुटी 
घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात सागर जैन, सीओ नकुड़ अशोक कुमार सिसौदिया समेत अन्य अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गईं। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। जहां एक तरफ फोरेंसिक टीम सबूत एकत्रित करने में जुट गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ाई। 

आतिशबाजी के शोर में दब गई गोली की आवाज 
भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की हत्या को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। शुक्रवार रात गांव में दो जगह शादी थी, जिसमें लोग आतिशबाजी कर रहे थे। बेटे सुशील कोरी ने बताया कि रात 11 बजे तक वह पिता के साथ थे। इसके बाद पिता को चाय देकर वह घर में सोने चले गए थे। रात करीब दो बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी, लेकिन समझा कि शादी के शोर-शराबे के चलते कुत्ते भौंक रहे थे। हत्यारों ने आतिशबाजी का ही फायदा उठाया। इससे मालूम होता है कि हत्याकांड में कोई आसपास का ही शामिल है। जिसे पता था कि गांव में दो जगह शादी है और आतिशबाजी के शोर में गोली की आवाज सुनाई नहीं देगी। बता दें कि धर्म सिंह कोरी के बेटे सुशील कोरी भाजपा में महामंत्री हैं। वह वार्ड 19 से जिला पंचायत चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!