मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त, समृद्धिशाली और आत्मनिर्भर बनायाः संतोष गंगवार

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Feb, 2024 07:53 PM

modi government empowered women santosh gangwar

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा सांसद संतोष गंगवार रविवार को शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह, एनजीओ की महिलाओं के साथ सौ फुटा रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को...

बरेलीः लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा सांसद संतोष गंगवार रविवार को शक्ति वंदन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह, एनजीओ की महिलाओं के साथ सौ फुटा रोड पर स्थित एक बैंक्वेट हाल में चाय पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को सशक्त, समृद्धिशाली और आत्मनिर्भर बनाया है। योजनाओं से तरक्की की राह खुल रही है। भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।

केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा- महिलाएं आत्मनिर्भर हुई
उन्होंने मुद्रा लोन, जनधन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, 33 प्रतिशत आरक्षण, मातृ वंदन, जीवन ज्योति बीमा आदि योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि इससे महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। आगे कहा कि आज भाजपा सरकार में किसी गुंडे की हिम्मत नहीं है कि वह बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर देख सके। भाजपा सरकार में ही महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान प्राप्त हुआ है। 

योजनाओं का फायदा उठाकर महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनींः जिलाध्यक्ष पवन शर्मा
जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि योजनाओं का फायदा उठाकर महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनी हैं। बरेली में करीब दस हजार स्वयं सहायता समूह से एक लाख महिलाएं जुड़ी हैं। निवेदिता श्रीवास्तव और रंजना सोलंकी ने भी विचार रखे। महानगर अध्य्क्ष अधीर सक्सेना, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, सह संयोजक डॉ. केएम अरोरा, सोमपाल शर्मा, विष्णु शर्मा, अनिल, वीरेंद्र गंगवार, गुलशन आनंद, स्वाति गंगवार, नीलम झेठा, अजय सक्सेना, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, धर्म विजय गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, निर्भय गुर्जर, मनोज गुप्ता, मुकेश राजपूत मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने मडल क सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनाए प्रभारी
बरेली: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। रविवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर जिला और महानगर के विधानसभा क्षेत्र वार प्रभारियों के नाम की घोषणा कर सूची जारी की है। चारों जिलों के 26 विधानसभा वार प्रभारी बनाए गए हैं। बरेली महानगर की विधानसभा शहर में गुरभाग सिंह, कैंट में स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, बहेड़ी विधानसभा में राजेश्वर पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर बदायूं में नियुक्त किए 26 प्रभारी मीरगंज में विनय शर्मा, भोजीपुरा में विवेक राठी, नवाबगंज में पुरुषोत्तम लाल टाटा, आंवला जिले की विधानसभा फरीदपुर में मनोज कृष्ण गुप्ता, बिथरी चैनपुर में आलोक सिंह राठौर, आंवला में पंकज सिंह को प्रभारी बनाया गया है।बदायूं जिले की विधानसभा बिसौली में धीरेंद्र वीर सिंह धीरू, सहसवान में पुंष्पेंद्र शर्मा, बिल्सी में उमेश कठेरिया, बदायूं में रवि रस्तोगी, शेखूपुर में संजीव सक्सेना, दातागंज में संतोष दीक्षित, पीलीभीत जिले में पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में अनिल वाजपेई, बरखेड़ा में आशुतोष शर्मा, पूरनपुर में यतिन भाटिया, बीसलपुर में मुनीश मिश्रा, शाहजहांपुर जिले की कटरा में आरएस पाल, जलालाबाद में प्रशांत पटेल, तिलहर में राजेंद्र प्रसाद कश्यप, पुवायां में रजनीश पांडेय, शाहजहांपुर महानगर की नगर विधानसभा क्षेत्र में रविंद्र सिंह राठौर, ददरौल में रविंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!