Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Jul, 2023 06:32 PM

यूपी के बलिया से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी आंखे नम हो जाएं। जहां एक महिला का शहर के एक अस्पताल में इलाज के लिए गई हुई थी। तभी उसे वहां अस्पताल के बाहर...
बलिया: यूपी के बलिया से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी आंखे नम हो जाएं। जहां एक महिला का शहर के एक अस्पताल में इलाज के लिए गई हुई थी। तभी उसे वहां अस्पताल के बाहर जमीन पर बैठा हुआ मानसिक विक्षिप्त आदमी दिखाई दिया। जब महिला ने गौर से देखा तो वो उसका 10 साल पहले लापता हुआ पति निकला। ये देखती ही महिला बिलख पड़ी। अपने पति को देख वह काफी भावुक हो गई और उसे संवारने और दुलारने लगी। ऐसे में वहां लोगों का हुजूम लग गया।

मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स के बाल और दाढ़ी बेतरतीब ढंग से बढ़ी हुई थी। मैले कुचैले कपड़े पहने वह जमीन पर उकडूं बैठा हुआ था। महिला उसके बाल संवारते और शरीर को साफ करती हुई नजर आ रही थी। साथ ही रोते बिलखते हुए स्थानीय बोली में कहती नजर आ रही थी कि दस साल पहले लापता हो गए थे। इतने दिनों से कहां थे? क्यों चले गए थे? जैसे सवाल एक साथ पूछती नजर रही थी। हालांकि, उसका पति कुछ भी बोलता नजर नहीं आ रहा था। गुमसुम ही बैठा हुआ था।

महिला ने उस दौरान मोबाइल से घर पर शायद बच्चों को कॉल किया और कहा कि एक कुर्ता ले आओ। इसके बाद एक युवक बाइक से आया और महिला समेत मानसिक विक्षिप्त शख्स को अपने साथ ले गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।