मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- एक पप्पू और दूसरा टीपू

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Aug, 2022 01:31 PM

minister nand gopal gupta took a jibe

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हो रही तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ( नंदी ) भी शामिल हुए। यहां पर कुछ पत्रकारों से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने अपनी पार्टी भाजपा की काफी तारीफ की..

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हो रही तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ( नंदी ) भी शामिल हुए। यहां पर कुछ पत्रकारों से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने अपनी पार्टी भाजपा की काफी तारीफ की और साथ ही सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और जनता को समर्पित है। भाजपा के लिए हमेशा राष्ट्र का हित सर्वोपरि है। भाजपा कार्यकर्ता ने कोरोना काल के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर घर-घर राशन पहुंचाया। प्रदेश और देश के एक-एक गांव के किसान, नौजवान और महिलाएं सुविधा संपन्न बनें। सिर्फ इसी के लिए भाजपा काम कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश प्रगति की राह पर चल रहा है। जनता के आशीर्वाद से ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।"

 

PunjabKesari

 

इसी बातचीत के चलते किसी पत्रकार ने उनसे सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में पूछ लिया। जिस पर जवाब में नंदी ने कहा,"अखिलेश के बारे में कुछ बताने के लिए है क्या..? कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव समझिए एक जैसे ही है। एक को पप्पू और दूसरे को टीपू कहते हैं। ऐसे लोगों के बारे में पूछकर हमारा और पब्लिक का समय क्यों खराब करते हैं। ये लोग राष्ट्रवाद की बात कभी सोच ही नहीं सकते हैं।"

 

PunjabKesari

 

उन्होंने कहा कि, "वोट के लालच में ओसामा बिन लादेन और मोहम्मद अली जिन्ना को अखिलेश यादव देश का आदर्श बताते हैं। उनकी प्राथमिकता में वो खुद हैं। फिर वो अपने परिवार की फिक्र करते हैं। इससे आगे बढ़ते हैं तो अपनी जाति तक सीमित रह जाते हैं। उनका कहना है कि अखिलेश यादव वो हो जिसने गद्दी मिलने पर अपने पिता को ही लात मार कर निकाल दिया था। जिस गाड़ी में सपा का झंडा लगा रहता है, उसमें समझ लीजिए कि गुंडा बैठा है। ऐसे लोगों के बारे में पूछकर हमारा और पब्लिक का समय क्यों खराब मत कीजिए। ऐसे व्यक्ति से कोई उम्मीद की जा सकती है, कि वह राष्ट्र के बारे में बात करेगा।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!