राजभर VS राजभर! मंत्री Anil Rajbhar का आरोप- 'माफियाओं के दलाल हैं OP Rajbhar'

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Nov, 2021 01:36 PM

minister anil rajbhar s allegation op rajbhar is the

पिछड़ा वर्ग दिव्यांग कल्याण विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि लोडर, लीडर की बात करते-करते ओमप्रकाश राजभर डीलर बन गए। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी जैसे माफिया के दलाल बन गए। सुहेलदेव के...

आजमगढ़: पिछड़ा वर्ग दिव्यांग कल्याण विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि लोडर, लीडर की बात करते-करते ओमप्रकाश राजभर डीलर बन गए। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी जैसे माफिया के दलाल बन गए। सुहेलदेव के सम्मान से समझौता करके सैय्यद सलार के अनुयायियों से गठजोड़ कर लगातार बड़बोलापन कर रहे हैं। आज ओमप्रकाश मीडिया के साथियों का मनोरंजन बनकर रह गए हैं। 
PunjabKesari
अनिल राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर की हलधरपुर में आयोजित रैली में माफिया मुख्तार अंसारी की ताकत और संसाधन का खुला प्रयोग हुआ। अनिल राजभर ने कहा कि सपा ने इस कार्यक्रम को प्रायोजित किया और इस पूरे कार्यक्रम में माफियाओं का रुपया लगा। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के समझौते के सवाल पर कहा कि प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार बनती है, सैय्यद सलार की धरती रोशन होती है और सुहेलदेव का अपमान होता है। प्रदेश का राजभर समाज इस बात को बखूबी समझता है।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि बीजेपी को दो सीटें ही मिलेगी। वे 18 वर्षों से राजभर समाज को धोखा देने का काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि अमित शाह की कृपा से एक बार हल्दी लग गई। 2022 के बाद ओपी राजभर घर बैठ जाएंगे। बता दें कि आजमगढ़ जिले के पार्टी कार्यालय में अनिल राजभर ने उक्त बातें कहीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!