मेरठ की बेटी ने अमेरिका में बजाया भारत का डंका,18 प्रतिभागियों को पछाड़ जीता मिसेज वॉशिंगटन का खिताब

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Dec, 2022 12:06 PM

meerut s daughter played india s sting in america won the title of mrs

भारतीय महिलाओं की खूबसूरती की तारीफ दुनियाभर में होती है। यहां की महिलाएं साड़ी में भी एक प्यारी मुस्कान से बड़ी आसानी से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ऐसी एक भारतीय महिला ने मिसेज वॉशिं...

मेरठ: भारतीय महिलाओं की खूबसूरती की तारीफ दुनियाभर में होती है। यहां की महिलाएं साड़ी में भी एक प्यारी मुस्कान से बड़ी आसानी से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ऐसी एक भारतीय महिला ने मिसेज वॉशिंगटन 2022 का खिताब अपने नाम कर भारत का नाम विश्व फलक पर चमकाया है। मेरठ की बेटी शगुन ने विदेशी महिलाओं को पछाड़ते हुए भारत को जीत दिलाकर देश को यह गौरव दिलाया है। ब्यूटी एंड माइंड के इस कांटेस्ट में शगुन ने सोशल मीडिया के मेरिट, डीमेरिट्स बताकर जीत हासिल की है।
PunjabKesari
मेरठ की बेटी ने जीता मिसेज वाशिंगटन-2022 का खिताब 
मेरठ के गढ़ रोड पर तुगानिया स्पोर्ट्स के चेयरमैन शौराज अग्रवाल की बेटी शगुन अग्रवाल ने वॉशिंगटन में मिसेज वाशिंगटन-2022 का खिताब जीता है। स्पोर्ट्स इंडस्ट्रलिस्ट शौराज अग्रवाल और शगुन की मम्मी मीनू अग्रवाल इस अचीवमेंट पर काफी खुश हैं। मीनू ने बताया कि 5 दिसंबर को वाशिटंगन के सीऐटल सिटी में मिसेज वाशिंगटन कांटेस्ट हुआ था। इसमें बेटी शगुन अग्रवाल ने भाग लिया। लास्ट राउंड टॉप 18 कंटेस्टेन में शगुन अग्रवाल ने खिताब जीता। मीनू बताती हैं वैसे शगुन शुरूआत से ही शो में अव्वल चल रही थी। उसकी वॉक, मेकअप, लुक्स, पर्सनलेटी, ड्रेस सब परफेक्ट था। लास्ट राउंड सबसे टफ था, जो क्यू एंड ए राउंड था। इसमें शगुन से सोशल मीडिया के नुकसान, फायदे पूछे गए। शगुन ने इस सवाल का जो जवाब दिया। वहीं जजेस को पसंद आया और वो जीत गई।
PunjabKesari
शगुन ने जजेस को बताया कि सोशल मीडिया के लाभ की बात करें तो अपनों से दूर जो बैठे हैं, लेकिन उनसे बात करने का जरिया है। वहीं एक दूसरे से जुड़े रहने का बेस्ट माध्यम है। कुछ ऐसे लोग जो अकेले हैं उनको दोस्त भी मिलते हैं। हम अपने टैलेंट को यहां दुनिया के सामने शोकेज कर सकते हैं। वहीं नुकसान की बात करुं तो ये टाइम किलिंग भी है।

परिवार के लोगों ने फोन पर शगुन को दी शुभकामनाएं
शगुन की सफलता की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने फोन पर बात कर शगुन को शुभकामनाएं दी। परिजनों ने बताया कि शगुन अग्रवाल की शादी बीकानेर (जयपुर) निवासी उद्योगपति महेश गुप्ता के बेटे कार्तिकेय से चार साल पहले हुई थी। कार्तिकेय अमेरिका में एरिक्सन कंपनी में इंजीनियर हैं और वाशिंगटन में शगुन अग्रवाल के साथ रहते है। शगुन अग्रवाल पेशे से फैशन डिजाइनर है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी ने न सिर्फ अपना या हमारा बल्कि पूरे भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है और उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!