UP Election 2022: 'ब्राह्मण कार्ड' पर मायावती का मास्टरस्ट्रोक, अमर दुबे की पत्नी का केस लड़ेगी BSP

Edited By Umakant yadav,Updated: 21 Jul, 2021 06:33 PM

mayawati s masterstroke on  brahmin card  bsp to fight khushi dubey case

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को महज कुछ दिन ही शेष बचे हैं, जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। अपनी पार्टियों को भारी-भरकम जीत दिलाने के लिए तरह-तरह के हथकंड़े अपनाने से पार्टियां बाज नहीं आ रही है। इसी बीच...

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को महज कुछ दिन ही शेष बचे हैं, जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। अपनी पार्टियों को भारी-भरकम जीत दिलाने के लिए तरह-तरह के हथकंड़े अपनाने से पार्टियां बाज नहीं आ रही है। इसी बीच प्रदेश के ब्राह्मण वोटर्स पर डोरे डाल रही बहुजन समाज पार्टी अब बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की रिहाई के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया है।    

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा खुशी दुबे केस की कोर्ट में पैरवी करेंगे। बता दें कि खुशी दुबे की शादी के तीन दिन बाद ही अमर दुबे को पुलिस ने हमीरपुर में एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं खुशी पर हत्या और आपराधिक साजिश सहित आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। खुशी दुबे पिछले साल 8 जुलाई से बाराबंकी जिले के किशोर कारागार में बंद हैं और उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है। उन्होंने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।

बता दें कि अयोध्या में 23 जुलाई से शुरू हो रहे बसपा के ‘ब्राह्मण सम्मलेन’ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पूर्व मंत्री नकुल दुबे से जब इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सतीश चंद्र मिश्रा एक वरिष्ठ वकील हैं और जो भी उनसे मदद मांगता है वे उनकी पैरवी करते हैं। अगर उन्होंने खुशी दुबे के वकालतनामा पर हस्ताक्षर किए हैं तो वह कोर्ट में उनकी पैरवी करेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!