Mathura: 80 वर्षीय कृष्ण भक्त की घर के अंदर हत्या, नौकर दंपत्ति फरार...आलमारी से सामान गायब

Edited By Mamta Yadav,Updated: 16 Feb, 2023 09:20 PM

mathura 80 year old krishna devotee murdered inside the house

वृंदावन के पॉश इलाके चैतन्य बिहार में एक एक बुजुर्ग कृष्ण भक्त की घर के अंदर हत्या कर दी गई। 80 वर्षीय राधे श्याम अग्रवाल करीब 20 साल से वृन्दावन में रह रहे थे। राधेश्याम अग्रवाल मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। राधेश्याम अग्रवाल के दो बेटे अतुल...

मथुरा: वृंदावन के पॉश इलाके चैतन्य बिहार में एक एक बुजुर्ग कृष्ण भक्त की घर के अंदर हत्या कर दी गई। 80 वर्षीय राधे श्याम अग्रवाल करीब 20 साल से वृन्दावन में रह रहे थे। राधेश्याम अग्रवाल मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। राधेश्याम अग्रवाल के दो बेटे अतुल और अरुण उनके घर से 200 मीटर दूर किराए पर फ्लैट लेकर रहते हैं।
PunjabKesari
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी करने पर पता चला है कि इस हत्या को घर में रहने वाले नौकर और उसकी पत्नी ने ही अंजाम दिया है कुछ समान भी गायब है। फरार नौकर और उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है। जब इनका नाती जॉनी घर पर आया तो उसे पता चला कि बाबा की हत्या कर दी गई है। मृतक राधेश्याम घर पर अकेले रहते थे। घर का नौकर कल रात से ही फरार है। घटना की सूचना पाकर पुलिस व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। वृद्ध के सिर के पिछले हिस्से में किसी भारी चीज से हमला किया गया है। घर की सभी अलमारी खुली हुई थी।
PunjabKesari
पूछताछ पर पता चला कि मध्यप्रदेश के रहने वाला सोनू अपनी पत्नी गंगा के साथ पिछले करीब एक महीने से यहां नौकरी कर रहे थे। संभवत उन्होंने लूट के उद्देश्य से वृद्ध की हत्या कर दी। मौके से वृद्ध की स्कूटी भी गायब मिली है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को नौकर दंपति पर ही घटना को अंजाम दिए जाने का शक है। राधेश्याम ने चैतन्य बिहार में घर बना रखा था और उसी में मंदिर था। राधेश्याम अग्रवाल ने मंदिर के लिए पुजारी रखा हुआ था। वहीं घर के अन्य काम के लिए मध्य प्रदेश निवासी नौकर सोनू और उसकी पत्नी गंगा को रखा हुआ था। करीब एक महीने पहले ही सोनू और गंगा राधेश्याम अग्रवाल के पास काम करने के लिए आए थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 27 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!