UP में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 4 बच्चों समेत 6 लोग झुलसे

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Mar, 2021 12:17 PM

major accident due to gas cylinder burst while cooking in up

यूपी के शाहजहांपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। धमाका होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गैस सिलेंडर की चपेट में आकर परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज में...

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। धमाका होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गैस सिलेंडर की चपेट में आकर परिवार के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना राम चंद्र मिशन पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 2 बच्चों को लखनऊ हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

दरअसल, घटना रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर की है, जहां अनिल पुत्र राम प्रकाश की पत्नी गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी कि अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर गांव में हाहाकार मच गया। गैस सिलेंडर की चपेट में आकर परिवार के लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गैस सिलेंडर फटने की सूचना ग्रामीणों द्वारा यूपी 112 को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि ग्राम बनियापुर में हादसे में घायल हुए परिजनों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चों को लखनऊ रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों सहित अन्य अधिकारीगण भी मौके पर पहुंच गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!