Prayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पुष्प वर्षा की देरी पर कार्रवाई, हेलिकॉप्टर कंपनी के 3 अधिकारियों पर FIR

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Jan, 2025 11:56 AM

maha kumbh 2025 delay in flower shower from helicopter fir lodged against 3

Prayagraj Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान योगी सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए कई विशेष इंतजाम किए थे, जिनमें पुष्प वर्षा का कार्यक्रम भी शामिल था। हालांकि, पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर समय पर पुष्प वर्षा नहीं हो सकी, जिसके बाद सरकार...

Prayagraj Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान योगी सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए कई विशेष इंतजाम किए थे, जिनमें पुष्प वर्षा का कार्यक्रम भी शामिल था। हालांकि, पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर समय पर पुष्प वर्षा नहीं हो सकी, जिसके बाद सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। आरोप है कि हेलिकॉप्टर को बिना सूचना दिए अयोध्या भेज दिया गया, जिसके कारण पुष्प वर्षा में देरी हुई। अब इस मामले में सरकार ने 3 लोगों पर FIR दर्ज करवाई है।

हेलिकॉप्टर को अयोध्या भेजने से श्रद्धालुओं को नहीं मिल सकी पुष्प वर्षा
महाकुंभ में पुष्प वर्षा का जिम्मा एम.ए हेरीटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंपा गया था। पौष पूर्णिमा के दिन सुबह से ही पुष्प वर्षा की योजना थी, लेकिन बिना किसी सूचना के हेलिकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया गया। इसके कारण, समय पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा नहीं हो सकी। बाद में दूसरा हेलिकॉप्टर बुलाया गया और लगभग शाम 4 बजे पुष्प वर्षा की गई।

FIR दर्ज, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई
इस मामले में सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के परिचालन प्रबंधन केKP रमेश ने महाकुंभ नगर की कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। FIR में हेलिकॉप्टर कंपनी के सीईओ रोहित माथुर, पायलट कैप्टन पुनीत खन्ना और परिचालक प्रबंधन के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रयागराज महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाला है और इसमें करीब 45 करोड़ लोग शामिल होंगे। यह मेला 144 साल बाद आयोजित हो रहा है। महाकुंभ के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 75,000 सुरक्षाकर्मी, 2700 सीसीटीवी कैमरे, 100 एनएसजी कमांडो, और 400 महिला पुलिसकर्मियों सहित कई एजेंसियां सुरक्षा में जुटी हैं।

महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्व, महाकुंभ में 6 प्रमुख स्नान पर्व निर्धारित हैं:

पौष पूर्णिमा - 13 जनवरी
मकर संक्रांति - 14 जनवरी
मौनी अमावस्या - 29 जनवरी
वसंत पंचमी - 3 फरवरी
माघी पूर्णिमा - 12 फरवरी
महाशिवरात्रि - 26 फरवरी

आपको बता दें कि संगम में स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु जुटेंगे और प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!