Edited By Ramkesh,Updated: 17 Mar, 2023 12:46 PM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में सुबह से तेज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश जारी है। वहीं राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे एक ही परिवार के तीन चार लोग बुरी तरह से झुलस...
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में सुबह से तेज बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश जारी है। वहीं राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिससे एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। जबकि एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में गम का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक घटना बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर गांव का मामला है। जहां पर एक ही परिवार के चार लोगा अपने खेत में मेंथा की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ कर बुरी तरह झुलस गए। जिससे सभी को आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाराबंकी जिले में मेंथा की रोपाई कर रहे परिवार पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। जिसमे से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम शिवाकांति है। झुलसने वाले में सुमित्रा यादव, मुकुल यादव और अंशिका का नाम शामिल है। पुलिस ने बताया मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। झुलसे लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।