Edited By Mamta Yadav,Updated: 28 Nov, 2022 12:10 AM

उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज में करीब 17 साल बाद एक बार फिर कन्नौज महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में कई राज्यों से आये कलाकारों ने...
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज में करीब 17 साल बाद एक बार फिर कन्नौज महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में कई राज्यों से आये कलाकारों ने नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुति दी।

बता दें कि 27 नवम्बर से लेकर 4 दिसम्बर तक चलने वाले कन्नौज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ एक जिला एक उत्पाद योजना के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। किसानों को उन्नतशील खेती की जानकारी के लिए कृषि विभाग द्वारा किसान मेला लगाया जायेगा। इसके अलावा महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल, लोक गायिका मालिनी अवस्थी, हेमंत बृजवासी जैसे कलाकार प्रस्तुति देगें।

मीडिया से बात करते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कन्नौज महोत्सव की शुरुआत हो गई है। एक सप्ताह मनोरंजन का समय रहेगा। साथ ही सीखने का भी समय रहेगा। इस मंच के माध्यम से क्षेत्र में जो बढ़ोत्तरी व तरक्की हुई है सभी के सामने लाना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत देश के विभिन्न धरोहर है उनको मंच पर लगाया जा रहा है। इस तरह का आयोजन हर साल होना चाहिए। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि कन्नौज महोत्सव के माध्यम से इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराना। साथ ही समूहों को एक उचित प्लेटफार्म दिलाना मकसद है।