बहराइच में 136 विस्थापित परिवारों को CM Yogi ने दिया जमीन का पट्टा, 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता चेक भी दी

Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Mar, 2026 04:11 PM

cm yogi grants land leases to 136 displaced families

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बहराइच में भरथापुर गांव से विस्थापित किए जा रहे 136 परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ आवास एवं शौचालय के लिए भूमि के पट्टे वितरित किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...

बहराइच : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बहराइच में भरथापुर गांव से विस्थापित किए जा रहे 136 परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ आवास एवं शौचालय के लिए भूमि के पट्टे वितरित किए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बुधवार को मीडिया को बताया कि कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के कोर क्षेत्र के निचले हिस्से में बसे भरथापुर गांव के इन परिवारों को मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित सुरक्षित सेमरहना गांव में बसाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन के साथ मुख्यमंत्री ने सभी परिवारों को 15-15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक और आवास व शौचालय निर्माण के लिए भूमि के पट्टे प्रदान किए। सरकार की आवास योजना के तहत प्रत्येक परिवार को स्थायी आवास के लिए जमीन और निर्माण के लिए धन भी दिया जा रहा है। त्रिपाठी ने बताया कि नई कॉलोनी में जल निकासी, पक्की सड़कें, हरित क्षेत्र, एलईडी स्ट्रीट लाइट, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा साथ ही, स्कूल और स्वास्थ्य सेवाएं भी निकट ही सुनिश्चित की जाएंगी। 

यह भी पढ़ें : AIMIM के 3 बड़े नेता गिरफ्तार, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को ढूंढ रही पुलिस, UP Police की रडार पर ओवैसी के लोग; जानिए क्या है पूरा मामला ? 

मेरठ : मेरठ पुलिस ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के इरादे से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एआईएमआईएम के तीन नेताओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी और महानगर सचिव रजी सिद्दीकी को देर रात की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पता चला कि 23 मार्च को ग्राम हाजीपुर स्थित एक फार्म हाउस में 'ईद मिलन समारोह' के नाम पर बिना अनुमति एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था .... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!