कासगंज में भूमि विवाद के दौरान दबंगों ने इंस्पेक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Jan, 2024 09:46 AM

inspector shot by bullies during

कासगंज: कासगंज जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में बुधवार रात को दो पक्षों में भूमि विवाद के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान थाना प्रभारी सिकंदरपुर वैश्य के गोली लगने से वो घायल हो गए...

कासगंज: कासगंज जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में बुधवार रात को दो पक्षों में भूमि विवाद के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान थाना प्रभारी सिकंदरपुर वैश्य के गोली लगने से वो घायल हो गए। घायल प्रभारी निरीक्षक को गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश के लिए कई विशेष टीमें लगाई गई।

PunjabKesari
बता दें कि सिकंदरपुर के प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर नरपत गांव में दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर हुए विवाद के बाद गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उस समय दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी चल रही थी। हरिभान सिंह ने मौके से उपद्रव मचा रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया, इसी बीच वह भी गोली लगने से घायल हो गए। राठौर को गर्दन के पास बंदूक की गोली लग गई। थानाध्यक्ष के घायल होने बाद फायरिंग कर रहे लोग भाग गए। घायल थाना अध्यक्ष को इलाज के लिए गंजडुंडवारा चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने थाना अध्यक्ष को अलीगढ हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस अधिकारी को गोली लगने की सूचना से हड़कंप मच गया।

PunjabKesari
गांव में भारी पुलिस बल तैनात 
घटना की जानकारी के बाद आला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर डेरा जमा दिय। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिया गया है। नगला नरपत में पुलिस की गाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू है।

यह भी पढ़ेंः यूपी को बनाया जाएगा सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में हब, CM योगी ने दिए नीति बनाने के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को राज्य की सेमीकंडक्टर नीति बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार देर रात बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने कहा, ‘तेजी से बदलते आज के तकनीक प्रधान युग में सेमीकंडक्टर की बड़ी भूमिका है।'

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!