छेड़छाड़, फायरिंग और एनकाउंटर: बुर्का पहनी महिला से बदसलूकी करने वाला आदिल गिरफ्तार, अस्पताल में बोला– 'माफ कर दो, दोबारा गलती नहीं होगी'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Aug, 2025 11:25 AM

moradabad news adil arrested for misbehaving with a woman wearing a burqa

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक आदिल सैफी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली आदिल के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ा गया। अब...

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बुर्का पहनी महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक आदिल सैफी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली आदिल के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ा गया। अब उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल में कान पकड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है और कह रहा है, 'माफ कर दो, अब ऐसी गलती नहीं होगी।'

क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 3 अगस्त की है। एक बुर्का पहनी महिला रात को बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। तभी कोठी वाली गली में पीछे से आया आदिल नाम का युवक महिला से छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर वह वहां से भाग गया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें आरोपी आदिल का चेहरा साफ नजर आ रहा था। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस से कैसे हुई मुठभेड़?
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे शहर में चेकिंग चल रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस ने आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के पास से अवैध हथियार मिलने से साफ होता है कि उसकी इरादा गलत था और वह सिर्फ छेड़छाड़ नहीं बल्कि किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था।

कौन है आदिल सैफी?
आदिल सैफी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम करता है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह माफी मांग रहा है।

पुलिस की तेजी से कार्रवाई
महिला से छेड़छाड़ की घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस तेजी से हुई कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है। इस मामले में अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी पर छेड़छाड़, फायरिंग और अवैध हथियार रखने के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!