रिश्ता शर्मसार: आगरा में मौसेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, जबरन कराया गर्भपात... भ्रूण लेकर थाने पहुंचा पीड़िता का पिता

Edited By Mamta Yadav,Updated: 26 May, 2022 11:40 PM

in agra cousin raped a teenager forcibly had an abortion

उत्तर प्रदेश के आगरा में मनसुखपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ उसके ही मौसेरे भाई ने कथित रूप दुष्कर्म किया और उसके गर्भवती होने पर गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो...

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में मनसुखपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ उसके ही मौसेरे भाई ने कथित रूप दुष्कर्म किया और उसके गर्भवती होने पर गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट एवं संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना के निरीक्षक गिरीश कुमार का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके अनुसार किशोरी सात माह की गर्भवती थी तथा भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ रिश्ते के मौसेरे भाई ने सात महीने पहले दुष्कर्म किया था तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

तहरीर के अनुसार धमकी से डरकर किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने मंगलवार की रात को घर में ही दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उनको सब कुछ पता चल गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!