लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में हुक्का बार सील, संचलक समेत 12 गिरफ्तार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Feb, 2021 09:54 AM

hookah bar seal in lucknow s thakurganj area 12

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में अवैध रुप से चल रहे हुक्का बार के संचालक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर उसे सील कर दिया। चौक इलाके के सहायुक्त आयुक्त आईपी सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल शाम सूचना...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में अवैध रुप से चल रहे हुक्का बार के संचालक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर उसे सील कर दिया। चौक इलाके के सहायुक्त आयुक्त आईपी सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल शाम सूचना मिलने पर ठाकुरगंज पुलिस ने धनिया पुल के पास रेस्टोरेंट में अवैध रुप चल रहे हुक्का बार को सील कर मौके से उसके संचालक समेत 12 युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में मो. आरिस, सरफराज अहमद, आरिफ अब्बास, दीपांशु शर्मा, अभिषेक सोनी, शोभित गुप्ता, शिवकृष्ण कटियार, हर्षित गुप्ता, अंकित यादव, सोनू निगम और अली रिजवी और जहुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में भादंवि 188. 269 के अलावा महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि इसके पहले हरतजंग, गोमतीनगर आदि इलाकों में इसी तरह से चल रहे अवैध हुक्का बार सील किए गये थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!