लखनऊ में बड़ा हादसा: मोहर्रम जुलूस देख रहे थे लोग, अचानक गिरा छज्जा... 2 मासूमों की गई जान, 8 गंभीर रूप से घायल

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Jun, 2026 10:14 AM

two children die during muharram procession in lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना इलाके में एक मकान का छज्जा अचानक गिरने से 12 साल के दो किशोरों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे इटौंजा थाना...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना इलाके में एक मकान का छज्जा अचानक गिरने से 12 साल के दो किशोरों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहना के पखारिया मोहल्ले में हुआ। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक घर की छत से लोगों को पेय पदार्थ बांटे जा रहे थे। 

उन्होंने बताया कि अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 10 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अली (12) और अरमान (12) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है जिन्हें किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!