Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jul, 2026 09:34 AM

उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक निजी स्लीपर बस और कार की टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई तथा 8 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा तड़के करीब साढ़े 4...
Unnao News: उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक निजी स्लीपर बस और कार की टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई तथा 8 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा तड़के करीब साढ़े 4 बजे बांगरमऊ थाना क्षेत्र के देवखरी गांव के पास हुआ।
ये भी पढ़ें:- मथुरा सड़क हादसा: ड्राइवर नहीं, सुबह 4 बजे कंडक्टर के हाथ में था स्टेयरिंग, फिर जो हुआ... 4 की मौ/त और 32 घायल
पुलिस के मुताबिक, हरियाणा से बिहार जा रही स्लीपर बस की विपरीत दिशा से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे की सड़क पर जा गिरी जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि कार सवार धुनमुन (60), अंजू (40), दिव्या (6), अमृता (13) और चालक विनोद (45) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार 4 अन्य लोग तथा बस में यात्रा कर रहे 4 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें:- बहू आधी रात को युवक से कर रही थी बात, सास ने जैसे ही रोका... गोरखपुर में हो गया लहूलुहान मंजर
बांगरमऊ क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्ष मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि बस चालक को संभवतः झपकी आ गई जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।