​​​​​​​‘ज़िंदगी अब वैसी नहीं रही…’, एक दुल्हन से शादी करने वाले हिमाचल के 2 सगे  भाइयों के साथ हुई बड़ी ट्रेजेडी, पोस्ट में छलका दर्द, बेहद तकलीफ में हैं दोनों

Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Sep, 2025 01:13 PM

himachal s two brothers who married the same girl were untoward

आपको हिमाचल प्रदेश के शिलाई गांव के रहने वाले प्रदीप नेगी और कपिल नेगी, दोनों सगे भाई तो याद ही होंगे जिन्होंने एक ही लड़की सुनीता चौहान से शादी की थी ....

UP Desk : आपको हिमाचल प्रदेश के शिलाई गांव के रहने वाले प्रदीप नेगी और कपिल नेगी, दोनों सगे भाई तो याद ही होंगे जिन्होंने एक ही लड़की सुनीता चौहान से शादी की थी। इन दोनों भाइयों ने परिवार और समाज की रजामंदी से एक ही लड़की से एक साथ सात फेरे लिए थे। तीनों खुशी- खुशी अपनी जिंदगी गुजार रहे थे कि तभी उनके घर में बड़ी अनहोनी हो गई। जिससे घर में मातम पसर गया। जिसके बाद से तीनों बेहद तकलीफ में हैं। 

दोंनों भाइयों ने अपने पिता को खो दिया 
दरअसल प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने अपने पिता को खो दिया है। इन भाइयों ने सोशल मीडिया के जरिए भावुक पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया है, बताया कि पिता के बिना जीवन कितना अधूरा लगता है। अपने पिता की फोटो शेयर करते हुए दोनों भाइयों ने लिखा, “पापा, आपके जाने के बाद ज़िंदगी वैसी नहीं रही जैसी पहले थी, आप मेरे लिए सिर्फ पिता नहीं थे, बल्कि मेरी ताकत, मेरा सहारा और मेरी दुनिया थे, आज भी जब मुश्किलें आती हैं तो आपकी यादों से हिम्मत जुटाता हूं आपके बिना घर सूना लगता है, और दिल अधूरा। आपने हमें सिखाया कि कैसे सच्चाई और ईमानदारी से जीवन जीना है, कैसे हालात चाहे जैसे भी हों, हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए।"

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
प्रदीप नेगी और कपिल नेगी आगे अपने पोस्ट में लिखते हैं, "मैं जानता हूं कि ऊपर से आप हमें देख रहे हो और हमारी हर खुशी-दुख में हमारे साथ खड़े हो। अंत में उन्होंने लिखा कि पापा, आप मेरी धड़कनों में हो, मेरी सांसों में हो और हमेशा रहोगे। Miss you Papa। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग भाइयों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!