हैंडबॉल खिलाड़ी ने आनंदेश्वर पांडेय पर लगाया आरोप, कहा- मेरी जर्सी में हाथ डाला...करियर बर्बाद करने की दी धमकी

Edited By Imran,Updated: 31 Aug, 2022 02:17 PM

handball player accuses anandeshwar pandey says

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय पर राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। आनंदेश्वर पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म किया और करियर बर्बाद करने की धमकी दी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय पर राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। आनंदेश्वर पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म किया और करियर बर्बाद करने की धमकी दी। इतना ही नहीं आनंदेश्वर पांडेय ने महिला खिलाड़ी को यह भी कहा कि कहीं से नहीं खेल पाओगी।

PunjabKesari

दरअसल, हैंडबॉल की राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी 2017 से सशस्त्र सीमा बल में सिपाही है। वह अपनी बहन के घर अलवर में रहती है। महिला के मुताबिक आनंदेश्वर लखनऊ के निराला नगर के रहने वाले है। जब वह 12 मार्च को ट्रायल के लिए लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंची तो आनंदेश्वर पांडेय ने खुद को यूपी हैंडबॉल संघ का सचिव बताया। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि कोच ने उसका चयन करने के लिए मना किया है, लेकिन वे सब देख लेंगे। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर दिया। कहा बात कर लिया करो। इसके बाद महिला खिलाड़ी का चयन प्रशिक्षण कैंप में कर दिया गया। जिसका धन्यवाद खिलाड़ी ने आनंदेश्वर को व्हाट्सएप पर दिया। प्रशिक्षण पूरा किया। उनसे बातचीत भी होने लगी थी।

PunjabKesari

महिला खिलाड़ी ने बताया कि अंतिम चयन के समय 26 मार्च को होना था। उसी दिन कोच ने कहा कि आनंदेश्वर पांडेय के आफिस जाकर मिल लो। उनके कहने पर खिलाड़ी कार्यालय पहुंची। आनंदेश्वर मौजूद थे। उन्होंने सामने वाले भवन में बुलाया। जहां वह खुद रहते थे। जब वह अंदर गई तो वहां शराब की बोतलें टेबल पर रखी थी। वापस जाने के लिए मुड़ी तो पीछे आनंदेश्वर आ गये। उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। दुष्कर्म का प्रयास किया।

PunjabKesari

आनंदेश्वर ने महिला खिलाड़ी से कहा कि बहुत सी लड़कियों को इंटरनेशनल बना दिया है। मैं तुम्हे भी इंटरनेशनल बना दूंगा। तुम्हें मेरे साथ दो साल शारीरिक संबंध बनाने होंगे। विरोध करने पर जबरदस्ती शुरू कर दी। मेरी जर्सी में हाथ डाल दिया। महिला खिलाड़ी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान जर्सी फट गई। किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया। बचने के लिए पिता के उम्र के होने की दुहाई दी। इस पर आनंदेश्वर ने धमकी दी कि अभी तुम मेरी ताकत नहीं जानती हो। तुम्हारा सारा खेल कॅरिअर बर्बाद कर दूंगा। तुम कहीं से खेल नहीं पाओगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!