युवाओं के लिए Good News: राजस्व विभाग में खाली पदों पर जल्द जारी होगा विज्ञापन, जानिए डिटेल

Edited By Ramkesh,Updated: 14 May, 2025 01:21 PM

good news for youth advertisement will be released soon

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश में कई विभागों में खाली पदों पर सरकार ने भर्ती फैसला लिया है इसके लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किए जाएंगे। कुल 9640 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश में कई विभागों में खाली पदों पर सरकार ने भर्ती फैसला लिया है इसके लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किए जाएंगे। कुल 9640 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

लेखपाल, नायब तहसीलदार और राजस्व लिपिक के पद पर होगी भर्ती 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद अब लेखपाल, नायब तहसीलदार और राजस्व लिपिक जैसे अहम पदों पर कुल 9640 भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सीएम योगी ने हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आदेश दिए थे कि राजस्व विभाग में खाली पदों को अभियान चलाकर जल्द से जल्द भरा जाए, ताकि जमीन से जुड़े मामलों में तेजी लाई जा सके। इसके बाद अब भर्ती प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेज दिए गए हैं।

 UPSSSC के माध्यम से होगी भर्ती  
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लेखपाल के सबसे ज्यादा 7531 पदों पर भर्ती होगी।  इन पदों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के माध्यम से भरा जाएगा लेखपाल के कुल 30,837 पदों में ये रिक्तियां वर्षों से लंबित थीं वहीं, नायब तहसीलदार के 353 पद खाली हैं। उनकी भर्ती के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को भेजा गया है। नायब तहसीलदार के कुल पदों की संख्या 1234 है। लिपिक के 4694 रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा। इसके लिए आयोग को भेज दिया गया है।  हालांकि अब देखना हो कि भर्ती के लिए विज्ञापन कब जारी होता है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!