Edited By Harman Kaur,Updated: 23 Oct, 2023 05:36 PM

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने लड़का बनकर एक छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे रूपए ठग लिए.....
Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने लड़का बनकर एक छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे रूपए ठग लिए। इतना ही नहीं पहले आरोपी लड़की ने छात्रा के कुछ अश्लील फोटो और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वहीं, अब पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के शिकोबाद क्षेत्र का है। जहां की निवासी एक छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2022 में वह शिकोहाबाद स्थित ITI कॉलेज में पढ़ती थी। इसी दौरान उसके साथ पढ़ने वाली छात्रा मांडवी ने बताया कि वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है। किसी कारण की वजह से वह लड़की बनकर पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने बताया कि मांडवी ने अपना नाम मानव यादव बताया और लड़के होने के सबूत के आधार पर कुछ दस्तावेज भी दिखाए। जिससे उसे विश्वास हो गया कि वह लड़की नहीं बल्कि लड़का है। इसके बाद दोनों में बातचीत बढ़ गई और फिर प्रेम-प्रसंग चलने लग गया।
ये भी पढ़ें...
- Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्र का पहला दिन, मां विंध्यवासिनी दरबार में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
पीड़िता छात्रा ने आगे बताया कि मांडवी उर्फ मानस ने उसे कहा था कि वह सेना में नौकरी करता है और अभी उसकी ट्रेनिंग चल रही है। लेकिन सिर्फ उसके लिए वह ये नौकरी छोड़ रहा है और अब उसे दिल्ली में नौकरी मिलने वाली है, जिसके लिए उसे कुछ पैसों की जरूरत है। जिस पर पीड़ित छात्रा ने उसे 45 हजार रुपए दिए। इसके कुछ समय पश्चात जब छात्रा मानस से मिलने नोएडा गई तो उसने छात्रा के अश्लील फोटो खींच लिए और मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि मानस उर्फ मानवी ने उससे झूठ बोला था कि वह एक लड़का है। उसने मारपीट करने और रुपए ठगने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा ने शिकोहाबाद कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।