उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार...
Ghosi By Poll Results: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सिंह को कुल 1,24,427 मत मिले हैं जबकि चौहान के पक्ष में 81,668 मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना के दौरान कुल 33 दौर की गिनती हुई। विशेष परिस्थिति के लिए आरक्षित 34वें चक्र की स्थिति नहीं आयी।
25 वें राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बनाई बढ़त
मतगणना के 25 वें राउंड में भी सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 33782 वोटों से आगे चल रहे है। जबकि भाजपा दारासिंह चाैहान 33782 वोट से पीछे चल रहे हैं।

● 24 वें राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बनाई बढ़त
मतगणना के 24वें राउंड में भी सपा प्र्रत्याशी सुधाकर सिंह 30 हजार वोटों से आगे चल रहे है। इसमें सपा प्रत्याशी के हिस्से 93196 और भाजपा प्रत्याशी के हिस्से 62570 वोट आए है।

● 23वें राउंड के बाद भी सुधाकर सिंह आगे
घोसी उपचुनाव की मतगणना के 23वें राउंड बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह अभी भी दारा सिंह चौहान को पीछे छोड़ रहे है। इसमें भाजपा को 60,712 और सपा को 88,701 वोट हासिल हुए है।

● जीत की ओर बढ़ रही सपा
घोसी उपचुनाव के 22वें चरण की मतगणना हो गई है। इस राउंड में सपा को 84,417 और भाजपा को 58,684 वोट मिले है।
● 21वें राउंड में सुधाकर सिंह जीत की ओर आग्रसर
घोसी उपचुनाव की मतगणना के 21वें राउंड के बाद भी सपा के सुधाकर सिंह आगे चल रहे है। इसमें भाजपा को 56,472 और सपा को 81,274 वोट मिले है। सुधाकर सिंह 24,802 वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

● जिला पंचायत के उपचुनावों में सपा की जीत
जिला पंचायत के उपचुनाव में भी समाजवादी पार्टी की साइकिल रफ्तार से दौड़ती दिखाई दी है। लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन और बरेली में बड़ी जीत दर्ज की है। मिर्जापुर में राजगढ़ जिला पंचायत सदस्य सीट पर सपा की जीत हुई है। बरेली में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बहेड़ी के वार्ड-16 जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी जसविंदर कौर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा समर्थित शिल्पी चौधरी को 1258 वोटों से हराया। शुक्रवार दोपहर को उपचुनाव के नतीजों की घोषणा की गई।
● 20वें राउंड ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन
घोसी उपचुनाव की मतगणना के 20 राउंड पूरे हो चुके है। इसमें भाजपा को 53,722 और सपा को 77,994 वोट मिले है। सुधाकर सिंह 24,272 वोटों से आगे चल रहे है।

● 19वें राउंड में सुधाकर सिंह 25,133 वोटों से आगे
घोसी उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। मतगणना में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। सपा के सुधाकर सिंह अभी बीजेपी के दारा सिंह को पछाड़ रहे है। 19वें राउंड के खत्म होने पर भाजपा को 49,813 और 74,946 वोट मिले है। वहीं, सुधाकर सिंह 25,133 वोटों से आगे है।

● 18वें राउंड के बाद दारा सिंह पीछे
घोसी में सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए है।इस राउंड में सपा प्रत्याशी को 71,136 वोट मिले है। वहीं, भाजपा को 46,537 वोट मिले है। जिस कारण दारा सिंह चौहान अभी भी पीछे है।

● 17 वें राउंड में भी सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे
घोसी में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 66707 वोटों से आगे चल रहे है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी के हिस्से में अभी तक 43784 वोट आए हैं।

● 16वें राउंड के बाद भी आगे चल रही सपा
घोसी में समाजवादी पार्टी की बढ़त लगातार बरकरार है।16वें राउंड तक सपा का वोट शेयर 59.86 प्रतिशत है। जबकि भाजपा का वोट शेयर 36.14 फीसदी रहा।

● 15वें राउंड की मतगणना खत्म
15वें राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 20,715 वोटों से आगे चल रहे है। इस राउंड में सपा को 58,771 और भाजपा को 38,056 वोट हासिल हुए।

● 14वें राउंड के बाद भाजपा के खाते में बढ़े वोट
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना जारी है। 14वें राउंड की मतगणना में भाजपा के खाते में वोटों की गिनती बढ़नी शुरु हो गई है। लेकिन सपा अभी भी भाजपा से आगे चल रही है। इसमें भाजपा को 35,935 वोट मिले है और सपा को 54,963 वोट मिले है।

● 13वें राउंड की मतगणना के बाद सपा आगे
घोसी उपचुनाव में सपा ने लगातार बढ़त बनाई हुई है। 13वें राउंड की मतगणना के बाद भी सपा आगे और भाजपा पीछे चल रही है। इसमें भाजपा को 32,400 वोट मिले और सपा को 51,844 वोट मिले है। इस रुझान के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 19,444 वोट से आगे चल रहे है।

● 12वें राउंड में सपा आगे, भाजपा पीछे
घोसी उपचुनाव के 12वें राउंड की मतगणना के बाद सपा आगे चल रही है। इसमें भाजपा को 29, 987 वोट मिले और सपा को 48,202 वोट मिले है। इस रुझान के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 18, 215 वोट से आगे चल रहे है। वहीं, नोटा पर 652 वोट पड़े।

● 11वें राउंड में भी भाजपा पीछे
घोसी उपचुनाव के 11वें राउंड की मतगणना के बाद सपा आगे चल रही है। इसमें भाजपा को 28,100 वोट मिले और सपा को 43,832 वोट मिले है। इस रुझान के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 15,732 वोट से आगे चल रहे है।

● दसवें राउंड के बाद 12,139 वोटों से सुधाकर सिंह आगे
घोसी उपचुनाव के 10वें चक्र की मतगणना के बाद सपा आगे चल रही है। इसमें भाजपा को 26,496 वोट मिले और सपा को 38,633 वोट मिले है। इस रुझान के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 12,139 वोटों से आगे चल रहे है।

● 9वें राउंड के बाद सुधाकर सिंह आगे
घोसी उपचुनाव के नौवें चक्र की मतगणना के बाद सपा आगे चल रही है। इसमें भाजपा को 24,675 वोट मिले और सपा को 34,017 वोट मिले है। इस रुझान के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 9342 वोट से आगे चल रहे है।
● अपने गढ़ में हो गई भाजपा पीछे
घोसी उपचुनाव की मतगणना जारी है। पहले घोसी तहसील के बड़राव ब्लॉक के मतदानों की गिनती हो रही है। जहां पांचवें राउंड तक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने पीछे रहे। जबकि 2022 चुनाव में इस ब्लॉक से 13 चक्र तक भाजपा आगे रही थी।
● 8वें राउंड की मतगणना के बाद सपा आगे
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। आठ राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर सपा के सुधाकर सिंह ने बढ़त बना रखी है। 8वें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 29030 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 22147 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 6885 वोटों से आगे चल रहे हैं।

● 7वें राउंड के बाद सुधाकर सिंह आगे
घोसी उपचुनाव के 7वें राउंड की मतगणना के बाद सपा आगे चल रही है। इसमें भाजपा को 18,311 वोट मिले और सपा को 25,496 वोट मिले है। वहीं नोटा पर 351 वोट पड़े है। इस रुझान के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 7185 वोट से आगे चल रहे है।

● 6वें राउंड के बाद सुधाकर सिंह 8557 वोट से आगे
घोसी उपचुनाव के छठे राउंड की मतगणना के बाद सपा आगे चल रही है। इसमें भाजपा को 14228 वोट मिले और सपा को 22785 मिले है। वहीं नोटा पर 351 वोट पड़े है। इस रुझान के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 8557 वोट से आगे चल रहे है।
● पांचवें राउंड मतगणना के बाद सपा आगे
घोसी उपचुनाव के पांचवें राउंड मतगणना के बाद सपा आगे चल रही है। इसमें सपा को 18946 वोट मिले है और भाजपा को 11927 मिले है। वहीं नोटा पर 266 वोट मिले है। इस प्रकार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 7019 वोट से आगे चल रहे है।
● चौथे चक्र की मतगणना का अपडेट
घोसी उपचुनाव में चौथे राउंड की मतगणना का अपडेट सामने आया है। जिसमें भाजपा को 10219 मिले है, जबकि सपा को 14286 वोट मिले है। वहीं नोटा पर 224 वोट मिले है। इस प्रकार सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 4067 वोट से आगे है।

● सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। तीसरे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। तीसरे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 10334 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 8342 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं।
● घोसी में पोस्टल बैलेट की काउंटिंग हुई खत्म
घोसी उपचुनाव में पोस्टल बैलेट की काउंटिंग खत्म हो गई है। थोड़ी देर में EVM में बंद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे चल रहे है और बीजेपी के दारा सिंह चौहान पीछे चल रहे है।
● दो राउंड में 110 वोट 'NOTA' पर
घोसी उपचुनाव के 2 राउंड की मतगणना में दो चरण की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 6844 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 5472 वोट मिले हैं। ऐसे में अभी सपा प्रत्याशी 1372 वोट से आगे हैं। इस दौरान 110 नोटा को वोट मिले हैं।
● द्वितीय राउंड की मतगणना का रुझान
दारा सिंह चौहान (भाजपा) - 5472
सुधाकर सिंह (सपा) - 6844

● 378 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे
घोसी उपचुनाव की पहले चक्र की मतगणना का रुझान सामने आया है। जिसमें सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 378 वोट से आगे चल रहे है। सपा को 3581 वोट मिले है, वहीं भाजपा को 3203 वोट मिले है।

● पोस्टल बैलट की बीजेपी से दारा सिंह चौहान आगे
घोसी सीट पर पहला रुझान आ गया है। पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। सपा के सुधाकर सिंह पीछे हैं।

● पांच सितंबर को हुए मतदान
घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गई, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (पांच सितंबर) को उपचुनाव के लिए वोट डाला था, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था। पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, पांच सितंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 50.77 दर्ज किया गया था।

● दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद उपचुनाव था जरूरी
जुलाई में समाजवादी पार्टी (सपा) से 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौट आए थे और पार्टी ने उन्हें उपचुनाव लड़ने के लिए चुना था। उपचुनाव के लिए सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौहान ने भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों के अंतर से हराया था। उपचुनाव में चौहान को राजग सहयोगियों अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी और पूर्व सपा सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन मिल रहा है।

●चुनाव में थे कुल 10 उम्मीदवार
दूसरी ओर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को ‘इंडिया' के घटक दलों - कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले)-लिबरेशन और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी से समर्थन मिला है। उपचुनाव का भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसे 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अच्छा बहुमत हासिल है। हालांकि, इसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भविष्य का संकेत हो सकता है। उत्तर प्रदेश 543 सदस्यीय लोकसभा में 80 सांसद भेजता है। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।