फतेहपुर में दलित किशोरी से गैंगरेप मामला: पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Edited By Umakant yadav,Updated: 28 Jun, 2021 08:18 PM

gangrape case of dalit teenager in fatehpur police arrested 2 accused

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अर्जुन सिंह ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 14 वर्षीय एक दलित लड़की के साथ पप्पू उर्फ शफीक और असरफ अली ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में शनिवार को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का अदालत में बयान दर्ज करवाया जा चुका है और चिकित्सीय जांच में दुष्कर्म किये जाने की पुष्टि हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!