Edited By Harman Kaur,Updated: 22 Nov, 2023 12:25 PM

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में एक नई राजनीतिक पार्टी की एंट्री हो गई है। इस पार्टी को यूपी के पूर्व DGP सुलखान सिंह ने बनाया है। उन्होंने इस पार्टी का नाम बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी रखा है.....
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में एक नई राजनीतिक पार्टी की एंट्री हो गई है। इस पार्टी को यूपी के पूर्व DGP सुलखान सिंह ने बनाया है। उन्होंने इस पार्टी का नाम बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी रखा है। उन्होंने अपनी इस पार्टी के जरिए यूपी और एमपी के 15 जिलों को मिलाकर नए राज्य बनाने की मांग उठाई है।
पूर्व DGP सुलखान सिंह ने अपनी पार्टी बुंदेलखंड लोकतांत्रिक के जरिए यूपी और एमपी के 15 जिलों को मिलाकर नए राज्य बनाने की मांग की है। इसमें उत्तर प्रदेश के 7 जिले- झांसी, चित्रकूट, ललितपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन और मध्य प्रदेश के 8 जिले- दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, अशोकनगर, छतरपुर, दतिया, निवाड़ी को शामिल करने की मांग की है।

जानें कौन हैं सुलखान सिंह?
सुलखान सिंह का जन्म 8 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढाई शिक्षा बजरंग इंटर कॉलेज से की और IIT रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग की है। इसके बाद उन्होंने लॉ की पढाई की। वह यूपी कैडर 1980 बैच के IPS अफसर भी रहे हैं। अब सुलखान सिंह ने अपनी पार्टी बुंदेलखंड लोकतांत्रिक के जरिए राजनीति में भी कदम रख दिया है। उन्होंने इस पार्टी की शुरुआत बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग के साथ की है।

बता दें कि पूर्व डीजीपी ने अपनी एक प्रेसवार्ता में कहा कि नए राज्य मांग को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए इन जिलों में आगामी समय में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेंगे। उनकी पार्टी की प्राथमिकता रहेगी कि हर हाल में अलग राज्य का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह आंदोलन भी करेंगे।