बेटी तड़पती रही और हैवान पिता बनाता रहा VIDEO: यूपी में मासूम के क/त्ल में 5 को उम्रकैद

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 10:19 AM

five convicts including the father were sentenced to life imprisonment

पीलीभीत जिले की एक अदालत ने 9 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में उसके पिता समेत 5 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 22-22 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने यह जानकारी दी। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण ....

Pilibhit News: पीलीभीत जिले की एक अदालत ने 9 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में उसके पिता समेत 5 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 22-22 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने यह जानकारी दी। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम से जुड़े मामले की सुनवाई करने वाले अपर सत्र न्यायाधीश विजय कुमार हिमांशु ने अमरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में हुई इस हत्या को अत्यंत क्रूर और अक्षम्य मानते हुए मुख्य आरोपी पिता अनीश को अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने साजिश में शामिल 4 अन्य दोषियों शादाब, नसीम, सलीम और शहजादे को भी आजीवन कारावास की सजा दी। सभी 5 दोषियों पर कुल 1.10 लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

ये भी पढ़ें:- अंकल की घिनौनी करतूत: पिता के मरते ही दोस्त की बेटी का बनाया अश्लील वीडियो, फिर रखी ऐसी शर्त

अभियोजन अधिकारी देवेंद्र कुमार के अनुसार, अनीश और उसके भाई शादाब के खिलाफ गांव के साकिल ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। दोनों के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद आरोपी पक्ष साकिल पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। उन्होंने बताया कि साकिल के इनकार करने पर उसे हत्या के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची गई और अनीश की 9 वर्षीय बेटी अनम को इसका मोहरा बनाया गया। कुमार ने बताया कि घटना दो दिसंबर, 2022 की है। इस संबंध में अमरिया थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी बच्ची को उर्स मेले में ले गए थे और लौटते समय रास्ते में उसे खेत में नींद की गोली खिलाई गई। बच्ची के अचेत होने के बाद उसके पिता अनीश ने उसके सिर पर ईंट से वार किया और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:- बिहार से काम की तलाश में आए थे ग्रेटर नोएडा... फिर देर रात किराए के कमरे में कुल्हाड़ी से काटी भाई की गर्दन

अभियोजन अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शव को पराली में छिपा दिया गया। बाद में अनीश खुद थाने पहुंचा और बेटी के लापता होने की झूठी तहरीर दी। जांच के दौरान सामने आया कि हत्या किए जाने के दौरान बच्ची तड़प रही थी, लेकिन पिता उसे अस्पताल ले जाने के बजाय उसका वीडियो बना रहा था। पुलिस ने साक्ष्यों, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ीं। जांच में साकिल को निर्दोष पाए जाने के बाद उसका नाम मामले से हटा दिया गया और पांचों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी की और सोमवार को पांचों दोषियों को सजा सुनाई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!