बिहार से काम की तलाश में आए थे ग्रेटर नोएडा... फिर देर रात किराए के कमरे में कुल्हाड़ी से काटी भाई की गर्दन

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 08:37 AM

noida news cousin attack with an axe accused absconding

नोएडा में दादरी थानाक्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में रविवार देर रात एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय राजमिस्त्री शाहिद के रूप में हुई है।...

Noida News: नोएडा में दादरी थानाक्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में रविवार देर रात एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय राजमिस्त्री शाहिद के रूप में हुई है। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शाहिद मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव का रहने वाला था तथा अपने भाई अफरोज और चचेरे भाई इमरान के साथ रोजगार की तलाश में ग्रेटर नोएडा आया था।

ये भी पढ़ें:- Noida के मिठाई कारखाने में घुसी पुलिस: मक्खियों से भिनभिनाते मिले 100 किलो रसगुल्ले, फिर मौके पर ही हुआ यह काम

प्रवक्ता के मुताबिक शाहिद और इमरान रामपुर फतेहपुर गांव में किराये के कमरे में रहकर राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे। प्रवक्ता के अनुसार रविवार देर रात करीब 12 बजे शाहिद और इमरान के बीच कहासुनी हो गई, इसी बीच इमरान ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी उठाई और शाहिद की गर्दन पर प्रहार कर दिया। पुलिस के अनुसार शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई तथा इस वारदात के बाद आरोपी इमरान फरार हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शाहिद के भाई की तहरीर पर इमरान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!