'देश के विकास के लिए BJP जरूरी', CM योगी बोले- पूरे देश में एक स्वर, फिर एक बार मोदी सरकार

Edited By Harman Kaur,Updated: 27 Apr, 2024 02:13 PM

firozabad news cm yogi spoke in firozabad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार करने फिरोजाबाद पहुंचे.....

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार करने फिरोजाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए BJP जरूरी है। विकसित भारत के लिए बीजेपी जरूरी है। आज पूरे देश में एक ही स्वर है, फिर एक बार मोदी सरकार।


'कांग्रेस सरकार में गरीब भूखा मरता था...'
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीब भूखा मरता था। अब संपत्ति को बांटने की साजिश हो रही है। कांग्रेस पुरखों की संपत्ति लूटने की साजिश कर रही है। उनके समय में भ्रष्टाचारी मौज करते थे। उनके समय में किसान आत्महत्या करता था। आज वहीं इनका घोषणा पत्र भी कह रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, बसपा ने समाज को बांटा है। एसपी बीएसपी के लोग राशन हड़प जाते थे।

सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष देश को गुमराह कर रहा है। विपक्ष अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बैलेट बाॅक्स उठा ले जाते थे और अब EVM पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, सीएम योगी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि ये न्याय नहीं अन्याय पत्र है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हंसी आती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!