Edited By Mamta Yadav,Updated: 28 Nov, 2023 01:48 AM

उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिला पुलिस ने आगरा जेल में बंद कुख्यात माफिया एव स्थानीय बसपा नेता अनुपम दुबे परिवार की 10 करोड़ 30 लाख की अचल संपत्ति सोमवार को कुर्क कर ली।
Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिला पुलिस ने आगरा जेल में बंद कुख्यात माफिया एव स्थानीय बसपा नेता अनुपम दुबे परिवार की 10 करोड़ 30 लाख की अचल संपत्ति सोमवार को कुर्क कर ली।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दुबे के विरुद्ध 63 जघन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली में दर्ज मामले को लेकर उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई गुंडा एक्ट के तहत की गयी है। एसपी ने बताया कि अनुपम दुबे ने गलत तरीके से यह संपत्ति अर्जित की थी। उनकी 103 करोड रुपए की संपत्ति पहले ही कुर्क कर ली गई थी। सोमवार को फतेहगढ़ की दाल मंडी स्थित उनके मकान और ग्रानगंज, तलैया फजल इमाम और मोहम्मदाबाद में पड़े प्लाट कुर्क किए गए।

एसपी ने कहा कि अब तक अनुपम दुबे की 113 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। जिसकी मार्केट में कीमत इससे काफी ज्यादा होगी। एसपी ने बताया कि पुलिस जिले भर में अनुपम दुबे की संपत्ति की खोजबीन करके कुर्क कर रही है अभी और संपत्ति कुर्क की जाएगी। एसपी ने कहा कि 90 के दशक से अनुपम दुबे संगीन घटनाओं को अंजाम देता चला आ रहा है।