Farrukhabad News: यूपी के इस जिले में हो रही सेब, बादाम, अंजीर और नारियल की खेती

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jun, 2023 11:01 AM

farrukhabad news apple almond fig and coconut cultivation is being done in up

Farrukhabad News: जब हौसले बुलंद हों तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है। जिस इंसान के अंदर हौसला होता है वह अपने हौसले से सब कुछ हासिल कर सकता है। ऐसा ही हौसला फर्रुखाबाद के बबलू राजपूत ने सीजनल फसलों की पैदावार कर असंभव को संभव ....

(दिलीप कटियार)Farrukhabad News: जब हौसले बुलंद हों तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है। जिस इंसान के अंदर हौसला होता है वह अपने हौसले से सब कुछ हासिल कर सकता है। ऐसा ही हौसला फर्रुखाबाद के बबलू राजपूत ने सीजनल फसलों की पैदावार कर असंभव को संभव कर दिखाया है। कश्मीर और उत्तराखंड में होने वाले सेब की सीजनल फसलों की पैदावार कर असंभव को संभव कर दिखाया है। फर्रुखाबाद में सेब की खेती कर बबलू राजपूत किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। किसान बबलू ने अपने 10 बीघा खेत में सेब, बादाम, अंजीर और नारियल के पेड़ भी उगा दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने स्तर पर नई तकनीक से खेती कर रहे हैं। उनकी मेहनत का परिणाम हैं कि फर्रुखाबाद में भी सेब, बादाम व अंजीर की खेती हो रही है।

PunjabKesari

किसान बबलू राजपूत ने सेब, अंजीर, नारियल की खेती की ओर बढ़ाया अपना कदम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद को आलू पैदावार के लिए जाना जाता है। आलू और गेहूं की फसल चौपट तो कभी मंदी से घाटे का सौदा बनी खेती किसानों के लिए सर दर्द बन चुकी है। ऐसे में कमालगंज से 6 किलोमीटर दूर नगरिया देवधरापुर के किसान बबलू राजपूत ने सेब, अंजीर, नारियल की खेती की ओर अपना कदम बढ़ाया है।  बबलू राजपूत के खेत में लगी सेब, अंजीर की फसल लखनऊ तक धूम मचा चुकी है। किसान बबलू द्वारा लगाए सेब के पेड़ों पर इस गर्मी के मौसम में भी दर्जनभर फल लगे हुए साफ देखे जा सकते हैं। किसान की कड़ी मेहनत से खेत में सेब का बगीचा लगाया है।  जिसमें सेब आ चुके हैं। अब फर्रुखाबाद में हिमाचल जैसे सेब की खेती देखने के लिए लोग दूर दराज से बबलू के गाँव आ रहे हैं। अपने 10 बीघा खेत में सेब, बादाम, अंजीर और नारियल के पेड़ भी उगा दिए हैं। बबलू ने बताया कि वह अपने स्तर पर नई तकनीक से खेती कर रहे हैं। उनकी मेहनत का परिणाम हैं कि फर्रुखाबाद में भी सेब, बादाम व अंजीर की खेती हो रही है।

PunjabKesari

बचपन से ही कुछ अलग कर अपना नाम बनाने की ठानी थी: किसान बबलू राजपूत
आपको बता दें कि किसान बबलू राजपूत का कहना है कि उन्हें बचपन से ही कुछ अलग कर अपना नाम बनाने की ठानी थी।  फर्रुखाबाद में आलू गेंहूं व मक्का की खेती जगह जगह होती है। लेकिन उन्हें इससे हटकर कुछ अलग करने की चाह थी। जिसके चलते फरवरी 2022 को बबलू राजपूत ने जराइली अन्ना किसम के सेव के पौधे लाकर अपने खेत में लगाये थे। एक साल बाद खेत में लगाए गये पौधों से फल आना भी शुरू हो गए। बबलू राजपूत कृषि व किसानों की हालत में सकारात्मक सुधार लाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। किसान बबलू ने बादाम व अंजीर जैसे पेड़ भी खेत पर लगा रखे हैं । किसान बबलू ने ये साबित कर दिया अपनी मेहनत की दम पर हर तरह की फसल, फल या फूल किसी भी क्षेत्र में पैदा की जा सकती है।  किसान के खेत में लगे सेव के पौधों में अब फसल आने के बाद स्थानीय लोगो के साथ दूर दराज के लोग सेव की फसल देखने आ रहे है। बही खेत में सेव के पौधों में लगे सेव बेहद की खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!