दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे पाक नागरिकों की बढ़ी टेंशन, यूपी पुलिस ने सत्यापन प्रक्रिया की तेज

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Apr, 2025 12:36 PM

tension of pakistani citizens living on long term visa increased

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रह रहे 34 पाकिस्तानी नागरिकों की धड़कनें उस समय तेज हो गईं जब वीजा और नागरिकता को लेकर नियमों में सख्ती की खबरें आईं। इनमें से तीन महिलाओं ने स्थायी भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर रखा है।

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रह रहे 34 पाकिस्तानी नागरिकों की धड़कनें उस समय तेज हो गईं जब वीजा और नागरिकता को लेकर नियमों में सख्ती की खबरें आईं। इनमें से तीन महिलाओं ने स्थायी भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर रखा है।

शॉर्ट टर्म वीजा पर आई महिला वापस भेजी गई
शहर में शॉर्ट टर्म वीजा पर आई शहनाज नाम की महिला को दिल्ली भेज दिया गया है, जहां से वह जल्द पाकिस्तान वापस लौटेगी। केन्द्र सरकार के आदेश पर पाकिस्तानी नागारिकों के सत्तयापन की प्रकिया तेज कर दी है। जल्द ही सभी पाक नागरिकों को उनके देश भेज दिया जाएगा। 

34 लोग दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे
फिलहाल जिले में 34 पाकिस्तानी नागरिक दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि सरकार के ताजा फैसले से इनका सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अभी शासन से लिखित निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है।

तीन महिलाओं के नागरिकता आवेदन लंबित
विभागीय सूत्रों के अनुसार, तीन पाकिस्तानी महिलाओं ने कई साल पहले भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था। स्थानीय स्तर पर जांच के बाद अब उनकी फाइलें शासन स्तर पर लंबित हैं। जल्द ही उनके मामले में निर्णय होने की उम्मीद है, लेकिन भारत-पाक तनाव ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।

बंटवारे के समय से भारत में रह रहीं बुजुर्ग महिलाएं भी नागरिकता की राह देख रहीं
कई बुजुर्ग महिलाएं ऐसी भी हैं जो बंटवारे के समय अपने माता-पिता के साथ भारत आई थीं। उन्होंने भी नागरिकता के लिए आवेदन किया हुआ है और तर्क दिया है कि उनके पति और बच्चे भारतीय हैं, इसलिए उन्हें भी नागरिकता मिलनी चाहिए। कुछ महिलाएं पहले भारतीय थीं, लेकिन पारिवारिक संबंधों के चलते उनकी शादी पाकिस्तान में हो गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Lucknow Super Giants

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!