अखिलेश यादव का दावा- आम चुनाव 2024 से पहले ढूंढ लेंगे एक मजबूत विपक्षी चेहरा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Dec, 2022 03:32 PM

exercise underway to create an  alternative  for general elections 2024

समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि 2024 से पहले मौजूदा सरकार का एक 'विकल्प' तैयार करने की कवायद चल रही है और विपक्षी दलों के नेता इस दिशा में काम कर....

नई दिल्ली/लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि 2024 से पहले मौजूदा सरकार का एक 'विकल्प' तैयार करने की कवायद चल रही है और विपक्षी दलों के नेता इस दिशा में काम कर रहे हैं। यादव ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि यह समय की मांग है क्योंकि महंगाई अपने चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है और बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा सभी भारतीयों को दिए गए अधिकारों का हनन हो रहा है।

साल 2024 में देश में होने वाले हैं आम चुनाव
सपा के अध्यक्ष ने कहा  कि 2024 के वास्ते एक विकल्प तैयार करने की कवायद जारी है। (बिहार के मुख्यमंत्री) नीतीश जी, (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता जी, (तेलंगाना के मुख्यमंत्री) केसीआर जी इसके लिए काम कर रहे हैं। एक विकल्प की जरूरत है क्योंकि महंगाई चरम पर है। वर्ष 2024 में देश में आम चुनाव होने हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि  उत्तर प्रदेश के लोगों को धोखा दिया गया है। उत्तर प्रदेश को समृद्धि व विकास के रास्ते पर होना चाहिए था। पर अब वह कहां है?

डिंपल यादव ने लोकसभा सदस्य के रुप में ली शपथ
उन्होंने आरोप लगाया कि 5 साल बाद आपको निवेशकों को बुलाना याद आया है? पिछले 5 साल से आप क्या कर रहे थे?  केंद्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में है। अखिलेश यादव की पत्नी एवं समाजवादी पार्टी (SP) की नेता डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। अखिलेश यादव इस दौरान अतिथि दीर्घा में बैठे हुए थे। डिंपल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!