ग्रामीणों की सराहनीय मिसाल: सहारनपुर में निर्विरोध चुनी जाएगी महिला ग्राम प्रधान

Edited By Umakant yadav,Updated: 05 Apr, 2021 07:39 PM

example woman village head will be elected unopposed in saharanpur

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के ब्लाक सरसावा के गांव कुंडी में ग्रामीणों ने एक सराहनीय मिसाल पेश करते हुए अपने ग्राम प्रधान का निर्विरोध चुनाव कर लिया। सामान्य सीट पर कुंडी गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से श्याम कुमार की पत्नी ममवती पर अपनी रजामंदी...

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के ब्लाक सरसावा के गांव कुंडी में ग्रामीणों ने एक सराहनीय मिसाल पेश करते हुए अपने ग्राम प्रधान का निर्विरोध चुनाव कर लिया। सामान्य सीट पर कुंडी गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से श्याम कुमार की पत्नी ममवती पर अपनी रजामंदी जताई और निर्णय लिया कि पूरे गांव की ओर से केवल वही प्रधान के लिए अपना नामांकन कराएंगी।       

आरओ वीके दूबे ने सोमवार को बताया कि कुंडी गांव से एक ही नामांकन प्राप्त हुआ है जो ममवती देवी का है। एक-दो दिन में उनके निर्विरोध चुन लिए जाने की घोषणा कर दी जाएगी। इस बीच जिला पंचायत के 49 वार्ड के लिए कुल 611 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 10 में सबसे कम छह नामांकन दाखिल हुए हैं और वार्ड नंबर 18 में सबसे ज्यादा 26 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा की गायत्री चौधरी जो पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तसमीम बानो, बसपा की ममता चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, भाजपा के प्रमुख नेता मुकेश चौधरी, बसपा नेता माजिद अली आदि शामिल हैं। जिले में मतदान 15 अप्रैल को होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!